Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेलवे की General Ticket को लेकर बड़ा बदलाव, अब दूसरी ट्रेनों में नहीं कर सकेंगे सफर, जानें नये नियम

Railway General Ticket New Rules: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ से सबक लेते हुए रेलवे अब कई तरह के बदलाव करने के मूड में है। इस तरह की घटना फिर ना हो, इसके लिए अब रेलवे जनरल टिकट के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। ऐसे में अब जनरल टिकट से यात्रा पूरी तरह से बदलने वाली है।

General Ticket

जनरल टिकट के नियमों में होगा बदलाव (General Ticket New Rules in Hindi)

हाल ही में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बयान दिया है कि रेल मंत्रालय जनरल टिकटों की बुकिंग प्रणाली के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि अगले छह महीने विशेष अभियान चलाकर रेलवे में बड़े स्तर पर सुधार किए जाएंगे। रेलवे के नये नियमों के तहत, अब अनारक्षित टिकट यानी जनरल टिकट पर भी ट्रेनों के नाम व नंबर ​दर्ज होंगे। ऐसे में अब यात्री उसी ट्रेन से सफर कर सकेंगे, इससे ट्रेनों में यात्रा का भार कम होगा और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।

दूसरी ट्रेनों में नहीं कर सकेंगे यात्रा

जनरल टिकट के नये नियमों के अनुसार, अगर कोई यात्री रेलवे स्टेशन पर या फिर यूटीएस ऐप के माध्यम से जनरल टिकट खरीदता है, तो उस टिकट पर ट्रेन का नाम और नंबर दर्ज होगा। ऐसे में यात्री अब उसी ट्रेन में सफर कर सकेगा, जिसका नाम और नंबर उसकी टिकट पर लिखा होगा। यानी अब यात्री निर्धारित ट्रेन की जनरल टिकट से किसी दूसरी ट्रेनों में यात्रा नहीं कर सकेंगे। हालांकि, यह नियम कब से लागू होगा, इसका रेलवे ने खुलासा नहीं किया है।

क्या होगा बदलाव?

अब तक यात्री एक ट्रेन से उतरकर दूसरी ट्रेन में चढ़ जाते हैं, लेकिन जनरल टिकटों पर ट्रेन का नाम और नंबर अंकित होने से ऐसा संभव नहीं होगा। इससे यात्रियों को उसी निर्धारित ट्रेन से सफर पूरा करना अनिवार्य होगा। यदि यात्रा 200 किलोमीटर से अधिक की है, तो जनरल टिकट तीन दिन पहले भी बुक कराया जा सकता है।

जनरल टिकट के अब क्या है नियम?

जैसा कि भारत में हर दिन करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट खरीदना जरूरी होता है। कुछ ट्रेने रिजर्व तो कुछ अनरिजर्व होती हैं, जिनको लोकल ट्रेन कहते हैं। रिचर्व ट्रेन में थर्ड एसी, सेकेंड एसी, फर्स्ट एसी, एसी चेयर कार, स्लीपर और सेकेंड सिटिंग जैसे कोच होते हैं। जबकि, लोकल ट्रेन में सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होते हैं। जनरल टिकट की सबसे खास बात होती है कि इसे स्टेशन से खरीद कर आप किसी भी ट्रेन में सफर कर सकते हैं। हालांकि, जनरल टिकट की 3 घंटे की वैलिडिटी होती है, ऐसे में तीन घंटे के दौरान आप ट्रेन के अनारक्षित कोच में सफर कर सकते हैं।

UTS ऐप से जनरल टिकट बुक करने की प्रक्रिया (How to Book General Ticket on UTS App in Hindi)

  • UTS ऐप डाउनलोड करें - गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से UTS ऐप इंस्टॉल करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें - अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके अकाउंट बनाएं और सत्यापन पूरा करें।
  • बुकिंग मोड चुनें - जर्नी टिकट, क्विक बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, सीजन टिकट या QR बुकिंग में से कोई एक विकल्प सेलेक्ट करें।
  • पेपरलेस टिकट चुनें - "बुक एंड ट्रैवल" ऑप्शन पर जाएं, जिससे टिकट का प्रिंट लेने की जरूरत नहीं होगी और डिजिटल टिकट मोबाइल में ही दिखाया जा सकेगा।
  • स्टेशन डिटेल भरें - अपने यात्रा की शुरुआत और गंतव्य स्टेशन का नाम दर्ज करें।
  • किराया जांचें - "Get Fare" पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें।
  • भुगतान करें - UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, RWallet या नेट बैंकिंग में से सुविधाजनक भुगतान विकल्प चुनें।
  • टिकट बुक करें - "बुक टिकट" पर क्लिक करके भुगतान पूरा करें।
  • टिकट कन्फर्मेशन - सफल भुगतान के बाद आपकी जनरल क्लास टिकट बुक हो जाएगी, जिसे आप मोबाइल पर देख सकते हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+