एम्स के डॉक्टर ने पीएम मोदी से लगाई गुहार- 'हम हर मिनट PPE मांग रहे हैं, हमारे मन की बात भी सुनिए'

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में डॉक्टर बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। पीएम मोदी भी इसको लेकर डॉक्टरों की तारीफ कर चुके हैं। इस बीच, एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोशिएशन (RDA) के महासचिव श्रीनिवास राजकुमार ने पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) की कमी को लेकर चिंता जताते हुए पीएम मोदी को ट्वीट किया है।

Recommended Video

      Coronavirus: AIIMS Dr. की PM Modi से PPE के लिए लगाई गुहार, कहा- हमारी भी सुनिए | वनइंडिया हिंदी
      General Secretary RDA AIIMS tweets pm modi, says We are asking about PPE every minute

      श्रीनिवास राजकुमार ने पीएम मोदी के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'हर मिनट हम लोग पीपीई किट की मांग कर रहे हैं, हमारे 'मन की बात' भी सुनें।' पिछले दिनों एम्स के एक डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर आई थी। जबकि सफदरजंग अस्पताल के दो रेजिडेंट डॉक्टरों के भी कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक के दो डॉक्टरों के संक्रमित होने की खबर आई थी।

      कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या में इजाफा जारी है और देश में इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 2902 हो चुकी है, इनमें 2650 एक्टिव केस हैं जबकि 183 लोग ठीक हो चुके हैं या डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस से अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा ये जानकारी दी गई। पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस के 355 मामले सामने आए हैं।

      राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 386 जा पहुंची है जिनमें 259 लोग जमात से जुड़े हैं।देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं जहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 490 तक जा पहुंची है। पिछले दो दिनों में दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम से जुड़े कोरोना वायरस से संक्रमित करीब 650 मामले सामने आए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+