ASIGMA: भारतीय सेना ने लॉन्च किया व्हाट्सएप जैसा सिक्योर मैसेजिंग ऐप, यह होगी खासियत
नई दिल्ली, 23 दिसंबर: भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने गुरुवार को दिल्ली में भारतीय सेना के लिए नया मैसेजिंग एप्लिकेशन आर्मी सिक्योर इंडीजीनियस मैसेजिंग एप्लिकेशन (ASIGMA) लॉन्च किया। यह ऐप भारतीय सेना के अधिकारियों की एक टीम द्वारा इन-हाउस विकसित वेब आधारित एप्लिकेशन रीयल टाइम डेटा ट्रांसफर और मैसेजिंग की जरूरतों को पूरा करेगा। दरअसल, भारतीय सेना की ओर से लॉन्च किया ऐप व्हाट्सएप जैसा ही चैट ऐप है, जो काफी सिक्योर है।

ASIGMA (आर्मी सिक्योर इंडीजीनियस मैसेजिंग एप्लिकेशन) मैसेजिंग एप्लिकेशन एक नई पीढ़ी, अत्याधुनिक, वेब आधारित ऐप है। इस एप्लिकेशन को सेना के सिग्नल कोर के अधिकारियों की टीम द्वारा पूरी तरह से इन-हाउस विकसित किया गया है। एप्लिकेशन को आर्मी वाइड एरिया नेटवर्क (AWAN) मैसेजिंग एप्लिकेशन के रिप्लेसमेंट के रूप में सेना के आंतरिक नेटवर्क पर तैनात किया जा रहा है, जो पिछले 15 वर्षों से सर्विस में है। एप्लिकेशन को सेना के स्वामित्व वाले हार्डवेयर पर रखा गया है, जो अपने आप लाइफटाइम सपोर्ट के अपडेट देता है।
ASIGMA एप्लिकेशन एक सरल यूजर इंटरफेस के साथ सभी भविष्य की यूजर आवश्यकताओं को पूरा करेगा। ऐप ग्रुप चैट, वीडियो और फोटो शेयर, वॉयस नोट्स, और बहुत कुछ देगा। ऐप मल्टी लेवल सेफ्टी, मैसेज प्राथमिकता और ट्रैकिंग, ग्लोबल एड्रेस बुक और सेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विभिन्न ऑपशन सहित कई विशेषताएं हैं।
बताया जा रहा है कि यह ऐप मेन स्ट्रीम के ऐप स्टोर में अपना रास्ता नहीं बनाएगा। ऐप व्हाट्सएप और सिग्नल जैसे बाहरी सर्वरों पर निर्भर रहने के बजाय आंतरिक उपयोग के लिए अधिक सुरक्षित मैसेजिंग नेटवर्क की पेशकश करने की उम्मीद करेगा, जो गोपनीयता के मामलों के अधीन हैं। बता दें कि मैसेजिंग एप्लिकेशन सेना की रीयल-टाइम डेटा ट्रांसफर और मैसेजिंग आवश्यकताओं को पूरा करेगा। विशेष रूप से वर्तमान भू-राजनीतिक (geopolitical) सुरक्षा वातावरण की पृष्ठभूमि में और भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के अनुरूप है।
दरअसल, कोरोना के बाद से ही भारतीय सेना ने बड़े पैमाने परकागज रहित कामकाज की दिशा में पर्याप्त कदम उठा रही है। ASIGMA इन प्रयासों को और बढ़ावा देगा और आर्मी नेटवर्क पर पहले से और मजबूती से जोड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications