BJP का सामान्य ज्ञानः पहली महिला पीएम नहीं थीं इंदिरा गांधी, ना पहले पीएम थे नेहरू

नई दिल्ली। आजाद भारत का पहले प्रधानमंत्री कौन है? पंडित जवाहर लाल नेहरू। किसी का भी कितना वैचारिक विरोध क्यों ना हो तो भी इसे झुठला नहीं सकता। भले ही कोई विरोधी विचारधारा का शख्स अपनी बातों और भाषणों में नेहरू की कही गई बातों का जिक्र ना करे या फिर उसका कोई और अर्थ निकाले लेकिन इस सत्य को कहीं से भी झुठलाया नहीं जा सकता कि वो भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। इन सब के परे अगर बात किसी सामान्य ज्ञान या किसी किताब की हो तो इसे कतई खारिज नहीं किया जा सकता। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ऐसा करने की ओर है।

BJP का सामान्य ज्ञानः पहली महिला पीएम नहीं थीं इंदिरा गांधी, ना पहले पीएम थे नेहरू

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के लिए बनाई गई समिति ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके लिए जो 70 पन्ने की किताब जारी की गई उसमें प्रथम राष्ट्रपति, गवर्नर जनरल, उप राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, उप प्रधानमंत्री आदि के नाम का जिक्र है।

इस किताब में ना तो भारत के पहले प्रधानमंत्री का जिक्र है और ना ही पहली महिला प्रधानमंत्री का। हालांकि यूपी की पहली महिला सीएम सुचेता कृपलानी का जिक्र है। बता दें कि यह किताब लाखों बच्चों को तमाम सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में बांटी गई है। वहीं महापुरुषों की सूची में महापुरुषों की सूची में स्वामी विवेकानंद,भीमराव अंबेडकर, गुरु गोविंद सिंह, बिरसा मुंडा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, नानाजी देशमुख, मदनमोहन मालवीय, डॉ हेडगेवार, वीर सावरकर, कबीर दास, पटेल और लक्ष्मीबाई का नाम है लेकिन महात्मा गांधी का कहीं कोई जिक्र नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+