विलासराव देशमुख की जयंती पर इमोशनल हुईं जेनेलिया, खास तस्वीर शेयर कर लिखी दिल की बात
मुंबई, 26 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने शादी के बाद से ही फिल्मों से दूरी बना ली है। जिस वजह से वो कई सालों से किसी बड़ी फिल्म में नहीं नजर आईं। हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। बुधवार को जेनेलिया ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने ससुर विलासराव देशमुख की 76वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके लिए एक खास मैसेज लिखा।

शादी की फोटो शेयर की
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की, जो उनकी शादी की थी। इस फोटो में देशमुख जेनेलिया के गले मिल रहे। उन्होंने फोटो के साथ लिखा कि डियरेस्ट पप्पा, जब भी एक बहु अपने ससुराल आती है, तो उसके मन में एक डर होता है कि उसके ससुरालवाले उसे स्वीकार नहीं करेंगे, लेकिन आपने इस बात को सुनिश्चित किया कि परिवार का मतलब सिर्फ खून का रिश्ता नहीं होता है। यहां पर मुझे ऐसा रिश्ता मिला, जिसमें सबने प्यार दिया। मैं आपकी विरासत का हिस्सा बनना चाहती हूं।

'सैकड़ों लोग देते हैं दुआएं'
जेनेलिया ने आगे कहा कि ये हग सिर्फ एक ससुर के लिए नहीं है, ये एक पिता के लिए है, क्योंकि मुझे पता है कि आपकी पृष्ठभूमि में मैं सुरक्षित हूं। मेरे घर वालों ने भी आपकी वजह से बिना संकोच मुझे ससुराल भेज दिया। उन्हें पता था कि ये सबसे अच्छा परिवार है। मैं रोजाना सैकड़ों अजनबी लोगों से आपके बारे में सुनती हूं, जो मुझे दुआएं देते हैं, क्योंकि आपने उनके साथ कुछ अच्छा किया था। हैप्पी बर्ड डे पापा।

रितेश ने कही ये बात
आपको बता दें कि साल 2012 में कैंसर की वजह से विलासराव देशमुख का निधन हो गया था। उनके बेटे रितेश देशमुख बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने भी अपने पापा के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। रितेश ने लिखा कि आपको याद करना आसान है, जो मैं रोज करता हूं। आपको मिस करना एक दिल का दर्द है जो कभी दूर नहीं होता। हैप्पी बर्थ डे पापा।
-
'Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ', 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री -
कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल -
Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
Raja Shivaji Teaser Out: 'राजा शिवाजी' का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें?












Click it and Unblock the Notifications