जेनेलिया डिसूजा ने बताया जब उन्‍होंने रितेश देशमुख से शादी की तो लोगों ने क्या बोला था

मुंबई। बॉलीवुड में रितेश देशमुख जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी आपस की बॉडिंग को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रही है। 29 नवंबर को एक्‍ट्रेस जेलेलिया डिसूजा की नई 'इट्स माय लाइफ' रिलीज होने वाली है। शादी के बाद दो बच्‍चों की जिम्मेदारी संभाल रही जेनेलिया डिसूजा इस फिल्‍म से लंबे ब्रेक के बाद फिर से वापसी कर रही हैं। हाल ही में इस फिल्‍म के सिलसिले में मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में जेनेरिया ने बताया कि जब उन्‍होंने अपने प्रेमी रितेश देशमुख से शादी की तो लोगों ने क्या कहा था। आइए जानते हैं जेनेलिया की जुबानी उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातें ।

लोगों ने जेनेलिया से लोगों ने बोली थी ये बात

लोगों ने जेनेलिया से लोगों ने बोली थी ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा से जब ये सवाल किया गया कि क्या आप अब एक्टिंग की दुनिया में वापसी के लिए तैयार हैं? पिंकविला को दिए साक्षात्‍कार में एक्‍ट्रेस ने कहा इसके जवाब में जेनेरिया ने कहा कि दोबारा वापसी के साथ मैं उम्मीद करती हूं कि मुझे ज्यादा काम मिलेगा। उन्‍होंने बताया कि जब मैंने शादी की थी तब लोग मुझे कहत थे कि अब मेरा करियर खत्‍म हो जाएगा।

मुझे नहीं पता कि अब इंडस्ट्री किस तरह से मेरा वेलकम करेगी

मुझे नहीं पता कि अब इंडस्ट्री किस तरह से मेरा वेलकम करेगी

जेनेलिया ने कहा कि वापसी के बाद अब मुझे नहीं पता कि किस तरह के रोल मुझे मिलेंगे या फिर इंडस्ट्री किस तरह से मेरा वेलकम करेगी। उन्‍होंने बताया कि जब मैंने शादी की तभी सबको बता दिया था कि अब मैं अपनी फैमली लाइफ इन्‍जवाय करूंगी इसके पहले मैंने बहुत काम किया था। भले ही लोगों ने मुझे हिंदी सिनेमा में ज्यादा नहीं देखा, लेकिन मैंने साउथ फिल्‍मों में जमकर काम किया है।

'इट्स माई लाइफ' करीब 10 साल के बाद अब रिलीज होने जा रही है

'इट्स माई लाइफ' करीब 10 साल के बाद अब रिलीज होने जा रही है

जेनेलिया ने कहा मैंने 365 दिन काम किया और जिसके बाद मुझे लगा कि अब ब्रेक की जरुरत है। मैं अपने परिवार और बच्‍चों को प्राथमिता देना चाहती थी। उन्‍होंने कहा कि मैंने अपने दो बच्‍चों के साथ मदरहुड इन्‍जवाय किया। उन्‍होंने कहा जब मुझसे लोग कहते थे कि मेरा करियर ओवर हो जाएगा तब मैंने किसी की बात पर ध्‍यान नहीं दिया और मैं अपने फैसले पर आगे बढ़ी। बता दें जेनेलिया डिसूजा की फिल्म 'इट्स माई लाइफ' करीब 10 साल के बाद अब रिलीज हो रही है। फिल्म को डिजिटल रिलीज न मिलने के कारण इसे सीधे टीवी पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म 29 नवंबर को जी सिनेमा पर रिलीज होगी।

रितेश जेनेलिया बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल हैं

रितेश जेनेलिया बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल हैं

रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा जो कि पति-पत्‍नी हैं । दोनों ने एक ही फिल्म से डेब्यू किया। अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान ही प्यार हो गया था। जेनिलिया समय महज 16 साल की थीं। रितेश और जेनलिया की पहली मुलाकात हैदराबाद एयरपोर्ट में हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। रितेश और जेनेलिया ने इसके बाद 11 साल तक डेट किया। उन्होंने फिल्म मस्ती में भी साथ काम किया था। रितेश के करियर ने इसके बाद रफ्तार पकड़ी। इसके बाद उन्होंने हाउसफुल, मालामाल वीकली जैसी फिल्में की। रितेश देशमुख और जेनलिया डिसूजा ने साल 2012 में शादी की थी। इस कपल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रियान का जन्म का 25 नवंबर 2014 को हुआ। वहीं 1 जून 2016 को दूसरे बेटे राहिल का जन्म हुआ। वर्कफ्रंट की बात करें तो रितेश फिल्म बागी 3 में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+