Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जनरल बिपिन रावत को कमान सौंपने से पहले जनरल सुहाग ने की पीएम मोदी की तारीफ

रिटायर हो गए जनरल दलबीर सिंह सुहाग। शनिवार को जनरल बिपिन रावत को सौंपी इंडियन आर्मी के 27वें चीफ की कमान। जाने से पहले की जनरल सुहाग ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ।

नई दिल्‍ली। शनिवार को जनरल दलबीर सिंह सुहाग इंडियन आर्मी के चीफ के पद से रिटायर हो गए। उन्‍होंने जनरल बिपिन रावत को इंडियन आर्मी के 27वें सेना प्रमुख की कमान सौंपी। जनरल सुहाग ने जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। साथ ही उन्‍होंने कहा कि इंडियन आर्मी की मनोबल हमेशा ऊंचा रहेगा और वह हमेशा दुश्‍मनों का मुकाबला करती रहेगी।

indian-army-new-chief-bipin-rawat-150

एयरफोर्स को भी मिला नया चीफ

जनरल बिपिन रावत को 1.3 मिलियन की ताकत वाली इंडियन आर्मी की कमान मिली है। हालांकि उनकी नियुक्ति पर काफी विवाद भी रहा। जनरल रावत गोरखा रेजीमेंट से आने वाले तीसरे ऐसे ऑफिसर हैं जिन्‍हें सेना प्रमुख बनाया गया है। जनरल दलबीर सिंह सुहाग और फील्‍ड मार्शल मानकेशॉ भी गोरखा रेजीमेंट से थे। वहीं इंडियन एयरफोर्स को भी इस दिन नया चीफ मिला है। कारगिल वॉर के वेटरन एयर मार्शल बीरेंदर सिंह धनोवा को इंडियन एयरफोर्स का नया चीफ बनाया गया है। उन्‍होंने एयर मार्शल अरुप राहा की जगह ली है। इंडियन आर्मी के नए चीफ जनरल रावत को कश्‍मीर का अच्‍छा खासा अनुभव है और इसके अलावा वह चीन से सटे इलाकों में भी तैनात रह चुके हैं। वर्ष 2008 में वह यूएन पीसकीपिंग मिशन के तहत कांगो गए थे। पढ़ें-किस प्रक्रिया के तहत लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को चुना गया आर्मी चीफ

सेना को फ्री हैंड देने के लिए शुक्रिया

रिटायर होने से पहले जनरल दलबीर सिंह सुहाग और एयर मार्शल अरुप राहा ने अमर जवान ज्‍योति पर जाकर शहीदों का श्रद्धांजलि दी। जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने कहा कि वह उन तमाम शहीदों को सलाम करते हैं जिन्‍होंने देश की रक्षा में अपने प्राण त्‍याग दिए। उन्‍होंने केंद्र सरकार और पीएम मोदी की सेना को पूरा समर्थन और ऑपरेशंस के लिए पूरी आजादी देने के लिए तारीफ की। साथ ही सरकार 'वन रैंक वन पेंशन' लागू करने के लिए सरकार का शुक्रिया अदा किया। उन्‍होंने कहा कि इंडियन आर्मी देश के अंदर और देश के बाहर से मिलने वाली किसी भी चुनौती का समाना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और काफी प्रशिक्षित भी है। उन्‍होंने कहा कि सेना को इसे साबित करने की जरूरत नहीं है और उसका 'एक्‍शन' उसकी योग्‍यता को बताने के लिए काफी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+