टीम में वापसी पर भावुक हुए गंभीर, ट्वीट कर बताई भावनाएं

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टेस्ट श्रंखला के दूसरे मैच में मौका मिलने के बाद गौतम गंभीर ने ट्विटर पर अपनी भावनाओं का इजहार किया है।

gambhir


2011 विश्वकप फाइनल में एक छोर संभाल कर 97 रनों की पारी खेल भारत को विश्वविजेता बनाने में अहम किरदार निभाने वाले गौतम गंभीर की पहचान बांये हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज और मैदान पर आक्रामक खिलाड़ी की है।

दिल्ली का ये खिलाड़ी पिछले दो साल से भारत की टीम में वापसी की राह देख रहा था। हाल ही में जब न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम का चयन हुआ तो प्रशंसकों को उम्मीद थी कि गौतम गंभीर भारत के लिए खेलते दिखेंगे, लेकिन ऐसा ना हो सका।

घरेलू क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन

कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने शानदार खेल दिखाया और न्यूजीलैंड को मात दी लेकिन भारत के बल्लेबाज केएल राहुल इसमें चोटिल हो गए। केएल राहुल की जगह लेने को चयनकर्ताओं ने गौतम गंभीर को बुलाया है।

गौतम गंभीर का पिछले कुछ दिनों से घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन बढ़िया रहा है। हाल ही में उन्होंने दिलीप ट्रॉफी में चार अर्धशतक लगातार लगाए। जिसमें दो बार उन्होंने 90 से ज्यादा रन बनाए।

मंगलवार शाम जैसी बीसीसीआई ने दूसरे टेस्ट के लिए गौतम गंभीर के नामकी घोषणा की, उन्होंने ट्वीट कर अपनी भावनाएं जाहिर की। गंभीर ने कहा कि देश के लिए खेलने से बेहतर कुछ भी नहीं है। बीसीसीआई और उन सभी प्रशंसकों का शुक्रिया जिन्होंने मेरे लिए दुआएं की।

एक दूसरे ट्वीट में गंभीर ने कहा कि एक डेब्यू खिलाड़ी की तरह उत्साह, अनुभवी की तरह निश्चिंतता जबकि नए खिलाड़ी की तरह घबराहट महसूस कर रहा हूं, ईडन मैं बहुत महत्वाकांक्षाएं लेकर आ रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+