Jeet Adani Pre Wedding: कौन है गौतम अडानी की होने वाली छोटी बहू 'दीवा'?
Jeet Adani Diva Shah Pre Wedding: अडानी ग्रुप के चेयरमैन और देश के बड़े उद्योगपति गौतम अडानी के घर पर शहनाई बजने जा रही है। जी हां उनके छोटे बेटे जीत अडानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी है, जिसके लिए उन्होंने लेकसिटी के नाम से मशहूर उदयपुर को चुना है।
आपको बता दें कि अडानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी 10 और 11 दिसंबर को उदयपुर में होगी, जिसके लिए तीन फाइव-स्टार होटल बुक किए गए हैं, जिसमें बिजनेसमैन, राजनेता और स्टार्स के शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि अडानी के बेटे की प्री-वेडिंग समारोह के लिए ताज लेक पैलेस, लीला पैलेस और उदय विलास होटलों को बुक किया गया है। इन होटलों में एक रात का किराया लाखों में है।
मार्च 2024 में गौतम अडानी के छोटे बेटे की हुई थी सगाई
आपको बता दें कि मार्च 2024 में गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी की सगाई जाने-माने हीरा व्यापारी और सी. दिनेश एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक जेमीन शाह की बेटी दीवा शाह से हुई थी।

सगाई में केवल करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे
ये बहुत ही प्राइवेट समारोह था, जिसमें केवल परिवार वाले और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे लेकिन अब गौतम अडानी अपने बेटे की शादी का फंक्शन बेहद ही शानदार ढंग से करने को तैयार हैं। मालूम हो कि इस समारोह को मीडिया से दूर रखने की कोशिश की जा रही है।

करोड़ों की मालकिन हैं दीवा शाह
दीवा के बारे में ज्यादा जानकारी इंटरनेट पर मौजूद नहीं है लेकिन हीरा कारोबारी की बेटी होने की वजह से वो भी एक लग्जरी लाइफ जीती हैं और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो भी करोड़ों की मालकिन हैं।
जीत ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से पढ़ाई की है
जेमीन शाह की कंपनी मुंबई और सूरत में है। जबकि गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से पढ़ाई की है और साल 2019 से वो अडानी ग्रुप से जुड़े हैं। वो कंपनी के फाइनेंस विभाग की वाइस प्रेसिडेंट की कुर्सी संभाल रहे हैं।
दीवा ने लाइट पीच शेड वाला लहंगा पहना था
दीवा और जीत की सगाई की केवल एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो दीवा ने लाइट पीच शेड वाला लहंगा पहना था वो भी बहुत हैवी ज्वैलरी के साथ तो वहीं जीत पारंपरिक कुर्ता-चूड़ीदार और जैकट में थे। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे।
मालूम हो कि गौतम अडानी के दो पुत्र हैं। बड़े बेटे का नाम कऱण है , जो कि अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के CEO हैं, उनकी पत्नी का नाम परिधि श्रॉफ है जो कि लॉ फर्म सिरिल अमरचंद मंगलदास के मैनेजिंग पार्टनरक सिरिल श्राफ की बेटी हैं और वो खुद भी कॉरपोरेट वकील है।












Click it and Unblock the Notifications