गौरी लंकेश मर्डर: पुलिस के हाथ खाली, तीन आरोपियों के स्केच और वीडियो जारी

एसआईटी प्रमुख बीके सिंह ने कहा है कि हम लोगों से सहयोग चाहते हैं और इसीलिए संदिग्धों के इन स्केच को जारी कर रहे हैं।

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। एसआईटी के हाथ अभी तक कोई अहम सुराग नहीं लगा है। अब पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों के स्केच जारी कर लोगों से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस SIT प्रमुख बीके सिंह ने स्केच जारी करते हुए कहा कि जानकारी के आधार पर हमने ये स्केच जारी किए हैं।

गौरी लंकेश मर्डर: पुलिस के हाथ खाली, तीन आरोपियों के स्केच और वीडियो जारी

एसआईटी प्रमुख बीके सिंह ने कहा है कि हम लोगों से सहयोग चाहते हैं और इसीलिए संदिग्धों के इन स्केच को जारी कर रहे हैं। बीके सिंह ने कहा कि हमारे पास मामले का वीडियो भी है, जिसको भी जारी कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में अभी तक अभी तक 200 से 250 लोगों से पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि दो संदिग्धों के स्केच में काफी समानता है। इनको दो अलग-अलग कलाकारों ने प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी के आधार पर बनाया है।

बीके सिंह ने कहा कि मामले में सनातन संस्था का नाम मीडिया में घसीटा जा रहा है। हमारी ओर से अभी तक किसी संगठन का नाम नहीं लिया गया है। आपको बता दें कि पिछले महीने के पहले सप्ताह में गौरी लंकेश की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने राज राजेश्वरी इलाके में स्थित घर में लंकेश की हत्या की थी। पुलिस को गौरी लंकेश का शव खून से सना हुआ मिला। साथ ही घटनास्थल से कारतूस के चार खोके मिले थे। हालांकि मामले में किसका हाथ था अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई थी कि वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावरों ने गौरी के घर की रेकी थी।बाइक से गौरी के घर के तीन चक्कर लगाए थे। मुख्य आरोपी की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि करने से इनकार कर दिया कि गौरी लंकेश की हत्या में उसी तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया, जिस तरह का एमएम कलबुर्गी की हत्या करने के लिए किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+