गौरी लंकेश मर्डर मामला: SIT ने सनातन संस्था के कार्यालय में की छापेमारी

नई दिल्ली। कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) जांच में जुटी हुई है। एसआईटी की टीम ने गौरी लंकेश मामले को लेकर कई जगहों पर छापेमारी की है। इस कड़ी में सनातन संस्था के बेंगलुरू और गोवा के कार्यालय में छापेमारी की गई है।

गौरी लंकेश हत्या केस: सनातन संस्था के कार्यालय में छापेमारी

एसआईटी की टीम कर रही मामले की जांच

गौरी लंकेश की हत्या के मामले में जांच कर रही एसआईटी की टीम ने छापेमारी में सनातन संस्था के विभिन्न कार्यालयों से कई तरह के दस्तावेज जब्त किए हैं। फिलहाल एसआईटी छापेमारी में जब्त दस्तावेजों की जांच में जुटा हुआ है। जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि इस मर्डर केस को लेकर हरसंभव तरीके से जांच की जा रही है। गौरी लंकेश और एमएम कलबुर्गी की हत्या में इस्तेमाल किए गए समान हथियारों को लेकर भी जांच आगे बढ़ रही है।

बता दें कि हाल ही में जांच के बाद पता चला है कि गौरी लंकेश और एमएम कलबुर्गी की हत्याओं में प्रयुक्त पिस्तौल की प्रकृति एक जैसी ही थी। अधिकारियों के मुताबिक ये कुछ ऐसे सुराग हैं जिन पर जांच आगे बढ़ रही है। बता दें कि फोरेंसिक साइंस लैबरेटरी की शुरुआती जांच रिपोर्ट में पता चला है कि लंकेश और कलबुर्गी की हत्या में एक ही बंदूक (7.65 एमएम देसी पिस्टल) का इस्तेमाल किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+