गौरी लंकेश, डाभोलकर, पंसारे, कलबुर्गी की हत्या के पीछे 7.65MM पिस्टल कनेक्शन
गौरी लंकेश, डाभोलकर, पंसारे और कलबुर्गी की हत्या में एक ही हथियार का हुआ इस्तेमाल, गौरी लंकेश की हत्या के पीछे हो सकती है बड़ी साजिश
बेंगलुरू। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद इसके पीछे कौन है इस बात की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, हालांकि अभी तक गौरी लंकेश की हत्या के पीछे कौन लोग हैं इस बात की पुलिस को कोई जानकारी नहीं लग सकी है, लेकिन इस हत्या के बाद जो अहम बात निकलकर सामने आई है वह एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है। गौरी लंकेश की हत्या के बाद कई लोगों इस हत्या को एमएम कलबुर्गी, नरेंद्र डाभोलकर और गोविंद पंसारे की हत्या से जोड़ा है।

हत्याओं के पीछे का मकसद एक
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य पुलिस को निर्देश दिया है कि वह महाराष्ट्र में अपने सहयोगियों के संपर्क में रहे और गौरी लंकेश की हत्या के पीछे जो भी लोग उन्हें सामने लाएं। आपको बता दें कि जब कलबुर्गी की हत्या की गई थी तो इस हत्या की जांच सीआईडी के हाथों में दी गई थी। इस हत्या की जांच कर रही सीआईडी ने कहा था कि इन हत्याओं में एक समानता है, हालांकि यह नहीं साफ हो सका है कि इन तमाम हत्याओं को एक ही संगठन ने कराया है या अलग-अलग। लेकिन जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि सभी हत्याओं के पीछे का मकसद एक है।
Recommended Video

7.65 एमएम की पिस्टल का हुआ इस्तेमाल
अभी तक तीनों ही हत्याओं की गुत्थी अनसुलझी है और इन हत्याओं के पीछे कौन है इसका खुलासा आजतक नहीं हो सका है। कलबुर्गी हत्याकांड की जांच में जो अहम बात सामने आई वह यह कि इस हत्या के बाद जो हथियार पुलिस ने जब्त किया वह बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। सीआईडी ने कहा कि 7.65 एमएम पिस्टल का इस्तेमाल कलबुर्गी की हत्या में किया गया था। वहीं बाद में जांच में यह भी बात सामने आई कि 16 फरवरी 2016 में कोल्हापुर में पंसारे की हत्या में भी इसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था।
लंकेश की हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं
इन तमाम हत्याओं का विश्लेषण करें तो यह बात सामने आती है कि इन हत्याओं में एक ही हथियार का इस्तेमाल किया गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट के आंकड़ों को देखें तो पंसारे और दाभोलकर की हत्या के लिए एक ही हथियार का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि अभी तक गौरी लंकेश की हत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं पुलिस का कहना है कि इन हत्याओं के पीछे समानता दिखती है, लेकिन अभी इसपर कुछ भी कहना सही नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications