'बाबा का ढाबा' की माफी के बाद फिर चर्चा में फूड ब्लॉगर गौरव वासन, अब बनाया ये कीर्तिमान
Gaurav Wasan award Baba Ka Dhaba FOOD YOUTUBER OF THE YEAR 2021
नई दिल्ली, 14 जून: पिछले लॉकडाउन में कांता प्रसाद नाम के बुजुर्ग का एक वीडियो वायरल हुआ था, जो 'बाबा का ढाबा' नाम के ढाबे को चलाते थे। वीडियो में बाबा ने लॉकडाउन में अपनी आर्थिक तंगी की कहानी बयां की। जिसको देख उनकी मदद को हजारों लोग आगे आए। साथ ही उन्हें लाखों रुपये का चंदा भी मिल गया। हालांकि कुछ ही दिन बाद बाबा और उनको फेमस करने वाले फूड ब्लॉगर गौरव वासन में विवाद हो गया। वैसे अब दोनों ने मिलकर विवाद तो सुलझा लिया है। साथ ही गौरव के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।

बने फूड यूट्यूबर ऑफ द ईयर
गौरव ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। जिसमें वो एक ट्रॉफी के साथ दिख रहे हैं। गौरव के मुताबिक उन्हें फूड यूट्यूबर ऑफ द ईयर 2021 चुना गया है। इसके एक दिन बाद वो बाबा के ढाबा पहुंचे। साथ ही कांता प्रसाद और उनकी पत्नी से मुलाकात की। गौरव ने इस मुलाकात के बाद एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। जिसमें वो, बाबा और उनकी पत्नी हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि अंत भला तो सब भला। ऐसे में माना जा रहा है कि बाबा और गौरव के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है।
Recommended Video

मिले थे 45 लाख रुपये
नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बाबा को चंदे के बारे में सटीक जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि पहले उनको पता चला कि 45 रुपये मिले हैं, लेकिन उन्हें 39 लाख ही मिले। बाद वो राशि 45 लाख हो गई। इस पैसे में से 5 लाख रुपये लगाकर दिसंबर में कांता प्रसाद ने एक रेस्टोरेंट खोला। इसके अलावा घर का काम करवाकर पुराने कर्ज चुकाए। पहले महीने रेस्टोरेंट में भीड़ थी, लेकिन फिर कमाई से ज्यादा खर्च होने लगा। जिस वजह से उन्होंने रेस्टोरेंट बंद कर ढाबे पर लौटने का फैसला किया।

गौरव से मांगी माफी
हाल ही में कांता प्रसाद ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि मैं जनता से आग्रह करता हूं कि जो गौरव वासन हैं, वो लड़का कोई चोर नहीं है और ना ही मैंने उसको कभी चोर कहा है। हमसे जो चूक हुई है, हम उसके लिए गौरव से क्षमा मांगते हैं। हम बस अपनी गलती के लिए माफी मांग सकते हैं, इसके आगे हम कुछ नहीं कह सकते। दुनिया जानती है कि गौरव वासन चोर नहीं थे। मैं उन आरोपों के लिए भी माफी मांगता हूं, जिन्होंने इस कहानी को नया मोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications