Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत में बंद होने के बाद इंटरव्‍यू में बोले हार्ले डेविडसन डीलरशिप मालिक- फांसी लगा लूंगा, फौरन पहुंची पुलिस

नई दिल्‍ली। लॉकडाउन के चलते आर्थिक तंगी से गुजर रहे हार्ले डेविडसन डीलरशिप के मालिक गौरव गुलाटी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। दरअसल ये वीडियो पत्रकार बरखा दत्त के साथ इंटरव्‍यू का है जिसमें बरखा की तरफ से ये पूछे जाने पर कि अब वो क्‍या करेंगे? इस सवाल के जवाब में गुलाटी कह रहे हैं ''शायद मैं अब फांसी लगा लूं''।

भारत में बंद होने के बाद इंटरव्‍यू में बोले हार्ले डेविडसन डीलरशिप मालिक- फांसी लगा लूंगा, फौरन पहुंची पुलिस

वीडियो सामने आने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने फौरन मामले को संज्ञान में लिया और मायापुरी थाने के एसएचओ को मामले को देखने के लिए कहा है।

आपको बता दें कि गौरव गुलाटी उन 33 डीलरों में से एक हैं, जिन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी डीलरशिप में लगभग 27 मिलियन डॉलर का निवेश किया है, जिसमें से कुछ हाल ही में फरवरी तक बढ़े हैं। वो फिलहाल 1.2 मिलियन लगा चुके हैं जिसे पूरा करने के लिए लिए उन्होंने अपनी बचत और बैंक से लोन लेकर किया था। वो हर महीने लाखों रुपये किराया देते हैं।

भारत में सभी ऑपरेशंस बंद करने जा रही है हार्ले डेविडसन

हार्ले डेविडसन ने ये ऐलान कर दिया है कि वो अब अपने सभी ऑपरेशन भारत में बंद करने जा रही है। आपको बता दें कि हार्ले ने सितंबर माह में भी सेल्‍स और मैन्‍युफैक्‍चरिंग ऑपरेशन को बंद करने का ऐलान किया था। कंपनी ने कहा कि 10 साल तक भारत में बिजनेस करने के बाद भी उन्‍हें वो नहीं मिला जिसकी वो उम्‍मीद करते थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+