Gaurav Gogoi Speech: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में गौरव गोगोई ने बोला तीखा हमला, 'देश देख रहा है तानाशाही'

Gaurav Gogoi Speech: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है। लोकसभा में इस पर कांग्रेस की तरफ से सबसे पहले सांसद गौरव गोगोई ने हिस्सा लिया। इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 10 घंटे का समय तय किया गया है। बहस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने ने सरकार और सदन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश देख रहा है कि किस तरह से संसदीय मर्यादा का उल्लंघन किया जा रहा।

इस दौरान पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने ओम बिरला की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को लेकर शुरू में नोटिस में कुछ तकनीकी त्रुटियां थीं। स्पीकर ओम बिरला ने उदारता दिखाते हुए इसे अधिसूचित करने की अनुमति दी। बाद में उन त्रुटियों को सुधारकर प्रस्ताव को औपचारिक रूप से पेश किया गया। पाल ने यह भी बताया कि निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ओम बिरला ने स्वयं निर्णय लिया कि बहस पूरी होने तक वह सदन की अध्यक्षता नहीं करेंगे।

Gaurav Gogoi Speech

Gaurav Gogoi Speech: डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर साधा निशाना

बहस के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने डिप्टी स्पीकर पद खाली होने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि देश देख रहा है कि किस तरह संसदीय परंपराओं और नियमों की अनदेखी की जा रही है। गोगोई ने सवाल किया कि आखिर अब तक डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति क्यों नहीं की गई। गोगोई ने सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रोके जाने की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस दिन राहुल गांधी सिर्फ इतना कहना चाहते थे कि सेना से जुड़े फैसलों में राजनीतिक नेतृत्व की भूमिका स्पष्ट होनी चाहिए।

No Confidence Motion Debate: अविश्वास प्रस्ताव पर 10 घंटे चलेगी डिबेट

कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि उस समय सदन में विपक्ष को अपनी बात रखने से रोका गया और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी गई। गोगोई ने कहा कि भारत में सेना हमेशा राजनीतिक नेतृत्व के मार्गदर्शन में काम करती है और यही लोकतांत्रिक व्यवस्था की विशेषता है। संसद में इस मुद्दे पर बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि यह चर्चा संसद के मौजूदा सत्र की सबसे महत्वपूर्ण बहसों में से एक साबित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+