Karnataka: कर्नाटक में गौरक्षकों ने मवेशी व्यापारी की पीट-पीट कर की हत्या, आरोपी फरार
Karnataka News: पशु व्यापारी इदरीस पाशा का शव रामनगर जिले में रहस्यमय परिस्थितियों में मिला था। उनके परिवार ने आरोप लगाया कि पुनीत केरेहल्ली के नेतृत्व वाले एक गौरक्षक समूह ने उनकी हत्या की है।

मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने कर्नाटक के मांड्या में एक पशु व्यापारी की मौत के विरोध में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया, जिस पर कथित रूप से गोरक्षकों के एक समूह द्वारा हमला किया गया था और मार डाला गया था। रामनगर जिले के सथानूर गांव में शनिवार की शाम इदरीस पाशा का शव रहस्यमय परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला था। पाशा के परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या दक्षिणपंथी कार्यकर्ता पुनीत केरेहल्ली के नेतृत्व वाले एक गौरक्षक समूह द्वारा की गई थी।
परिवार ने लगाया उगाही का आरोप
पाशा के परिवार के अनुसार, पुनीत केरहल्ली ने कथित तौर पर पाशा को शनिवार दोपहर को रोका जब वह मवेशियों को ले जा रहा था और उसने 2 लाख रुपये की मांग की। हालांकि पाशा ने स्पष्ट किया कि उसने मवेशी बाजार से खरीदे थे और इसे साबित करने के लिए दस्तावेज भी प्रस्तुत किए थे। पुनीत केरेहल्ली और उसके समूह ने पैसे देने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की। पाशा के परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।
कई धाराओं में मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर पुलिस ने पुनीत केरेहल्ली के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 339 (गलत तरीके से रोकना) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इदरीस पाशा के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस पुनीत केरेहल्ली और उसके साथियों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications