गौहर खान ने शेयर की सगाई की अंगूठी, कहा- 'बस पूरा दिन इसे देख सकती हूं', जानिए जैद का जवाब

नई दिल्ली। 'बिगबॉस 7' की विजेता गौहर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग सगाई की है, अब एक्ट्रेस ने इंस्टा पर अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट की है, अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए गौहर खान ने लिखा है कि 'बेहद परफेक्ट, कुछ नहीं कर सकती बस पूरा दिन इसे देख सकती हूं, बार-बार इसे देखने से खुद को रोक नहीं सकती।' तस्वीर में गौहर बहुत ज्यादा खुश नजर आ रही हैं और इसमें कोई शक नहीं कि उनकी इंगेजमेंट रिंग भी बहुत ज्यादा सुंदर है।

गौहर ने किसके लिए कहा- बस पूरा दिन इसे देख सकती हूं

गौहर की फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं, बहुत सारी टीवी और बॉलीवुड की हस्तियों ने भी गौहर की फोटो पर प्रतिक्रिया दी है, लोग गौहर को बधाई दे रहे हैं, तो वहीं जैद दरबार ने भी अपनी होने वाली लाइफ पार्टनर की फोटो पर रिएक्ट किया है, उन्होंने लिखा- 'और उसने हां कहा'। मालूम हो कि मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि गौहर और जैद अगले महीने की 24 तारीख को मुंबई में शादी करेंगे, जिसमें वो ग्रैंड पार्टी देंगे, फिलहाल अभी गौहर या जैद किसी ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा।

'उसने (गौहर ने) हां कह दिया है'

Recommended Video

    BIGG BOSS 14: Siddharth Shukla ने खोया आपा, टास्क को लेकर Gouhar khan से हुई लड़ाई | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि हाल ही में गौहर खान ने अपने से 11 साल छोटे जैद इस्माइल दरबार के साथ सगाई की खबर सोशल अकाउंट पर दी थी, बता दें कि गौहर ने इंस्टाग्राम पर जैद के साथ एक तस्वीर साझा की थी, तस्वीर में वो और जैद दोनों ने हाथ में गुब्बारे ले रखे थे, जिन पर लिखा था, उसने (गौहर ने) हां कह दिया है, तस्वीर साझा करते हुए गौहर ने अंगूठी की एक 'इमोजी' भी साझा की थी।

    यहां देखें गौहर खान की तस्वीरें

    गौरतलब है कि मॉडलिंग की दुनिया से फिल्मों में आई गौहर खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की 'रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर' के साथ की थी, इसके बाद वो एक्शन थ्रिलर 'गेम' (2011), ' इशकजादे' (2012), रहस्य थ्रिलर 'फीवर' (2016) और रोमांटिक कॉमेडी 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' (2017) जैसी फिल्मों में नजर आईं, वो कई एड में काम कर चुकी हैं तो वहीं 'बिग बॉस 7' की ये विजेता टीवी एक्टर कुशाल टंडन के साथ रिलेशन में भी रह चुकी हैं। तो वहीं जैद दरबार, इस्माइल की पहली पत्नी फरजाना के बेटे हैं, लेक‍िन जैद अपनी स्टेप मॉम यानी इस्माइल की दूसरी पत्नी आयशा के भी काफी करीब कहे जाते हैं, जैद पेशे से कोरियोग्राफर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+