कश्मीर के फैसले पर गौहर खान बोलीं- सरकार से निवेदन है कि काफी दिन गुजर गए हैं अब तो...

नई दिल्ली। हाल ही में केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसले में जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया है। ऐसे में जहां कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो कई लोगों को ये बड़ी गलती नजर आ रहा है। इसके अलावा कई लोग किसी हाल में बस कश्मीर के लोगों के सलामती की दुआ कर रहे हैं। इसी कड़ी में टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने भी एक ट्वीट किया। इसमें वे भारत सरकार से निवेदन कर रहीं थी कि वह जम्मू कश्मीर में संचार सुविधा को पुन: शुरू कर दे।

gauhar khan Requests this to the government of india for kashmir

गौहर ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'भारत सरकार से मेरा निवेदन है कि पूरे राज्य में संचार की सुविधाओं को वापस पहले जैसा कर दिया जाए। वहां भी परिवार रहते हैं, जो एक दूसरे से जुड़ना चाहते हैं। बच्चे रो रहे हैं क्योंकि वह अपने परिवार से और माता-पिता से संपर्क नहीं बना पा रहे हैं। काफी दिन गुजर गए हैं।'गौहर ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि- 'हां कश्मीर में कर्फ्यू लगना आम है, लेकिन इतने लंबे समय के लिए क्यों? वे भी इंसान हैं। अब उनके पास वास्तव में कोई विशेषाधिकार नहीं है, लेकिन वे अब भी नागरिक हैं या उनके पास बुनियादी सुविधाओं का कोई अधिकार नहीं हैं?'

बता दें कि एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान ने फिल्म रॉकेट सिंह से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे 'इश्कजादे', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'बेगम जान' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। गौरतलब है कि गौहर रियलिटी शो बिग बॉस 7 की विजेता भी रह चुकी हैं।

बता दें कि धारा 370 को लेकर लोगों की कई प्रतिक्रियाएं आईं। ऐसे में भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने जो कहा वे उसके चलते बुरी तरह ट्रोल हो गए। उन्होंने इस फैसले की निंदा करते हुए ट्वीट किया कि- 'आप लोगों के कुछ बड़ा साझा करते हुए खुशी हो रही है। इंशा अल्लाह में जल्दी ही जिंदगी के जरूरी सफर के लिए जाऊंगा। लेकिन हज पर निकलने से पहले मैं फैंस, परिवार, दोस्त सबसे भावनाएं आहत करने के लिए माफी मांगना चाहता हूं। कृप्या मुझे अपनी दुआओं में याद रखें। साथ ही मैं कश्मीरियों के खिलाफ हिंसा और प्रताड़ना की कड़ी निंदा करता हूं। अल्लाह कश्मीर और पूरे विश्व में मासूमों की रक्षा करे।'

आतिफ का ये ट्वीट था कि भारतीय यूजर्स उनपर टूट पड़े और उन्हें खरी खोटी सुना डाली। बता दें कि बीते 5 अगस्त को मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए हटा दिया है। अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश हो गया है जिसकी विधानसभा होगी। वहीं लद्दाख भी बिना विधानसभा का केंद्र शासित प्रदेश होगा। ऐसे में कश्मीरी पंडितों के बीच खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर से हटी धारा 370 तो सड़कों पर बंटी मिठाईयां, लोगों ने यूं मनाया जश्न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+