शादी के बाद Gauahar Khan ने बोल्ड सीन से किया परहेज, बोलीं- मैं अपनी लाइन क्रॉस नहीं करूंगी

नई दिल्ली। Gauahar Khan News: बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) ने हाल ही में डांस कॉरियोग्राफर जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। इस बीच वह अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'तांडव' (Tandav) को लेकर सुर्खियों में हैं। ताजा इंटरव्यू में गौहर खान ने ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। गौहर ने कहा कि मैं सिर्फ बोल्ड सीन के लिए उस शो का हिस्सा नहीं बनूंगी जिसके लिए मुझे अप्रोच किया जाएगा।

'तांडव' में नजर आएंगी गौहर खान

'तांडव' में नजर आएंगी गौहर खान

द हिंदुस्तान टाइम्स से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज को लेकर बात करते हुए गौहर खान ने कहा कि एक अभिनेता के रूप में मेरा काम उस चरित्र को अच्छे से निभाना और न्याय करना है जिसके लिए मुझे चुना गया है। लेकिन हां मेरी अपनी सीमाएं हैं, खास कर उस सीन में जहां बोल्ड की बात आती है। मैं केवल इस शो का हिस्सा बनने की इच्छा के लिए अपनी लाइन क्रॉस नहीं करूंगी। मैं इस बात को लेकर स्पष्ट हूं कि मैंने इस तरह के सीन के लिए काम नहीं किया।

'द ऑफिस' से किया ओटीटी पर डेब्यू

'द ऑफिस' से किया ओटीटी पर डेब्यू

गौरतलब है कि ओटीटी की बड़ी लोकप्रियता के बीच गौहर खान को भी वेब सीरीज में काम करना पसंद है। उन्होंने कहा कि ओटीटी से नई-नई क्रिएटिविटी निकल कर दर्शकों के सामने आ रही है। बता दें कि गौहर खान ने साल 2019 में आई वेब सीरीज 'द ऑफिस' से ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया था। अब वह सैफ अली खान स्टारर वेब सीरीज 'तांडव' में नजर आने वाली हैं। गौहर खान ने कहा कि ज्यादातर ऑफर उन्हें बोल्ड सीन करने के लिए मिलते हैं।

बोल्ड सीन ठुकराने की वजह

बोल्ड सीन ठुकराने की वजह

पिछले डेढ़ साल में उन्हें जिस तरह के ऑफर मिले थे, उसे याद करते हुए गौहर खान ने कहा, पिछले ऑफर को ठुकराने की वजह यह थी कि वह जिस तरह का रोल मुझे दे रहे थे उसके लिए मैं तैयार नहीं थी। वो सभी रोल जो मुझे ऑफर किए गए, मुझे लगा कि उनमें कुछ ऐसा नहीं है जिसे मैं पूरे दिल से कर सकूं। मैं उन रोल्स के साथ जस्टिस नहीं कर सकती थी। एक कलाकार के रूप में मैं पूरे विश्वास के साथ दर्शकों के सामने आना चाहती हूं।

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं गौहर खान

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं गौहर खान

गौहर ने आगे कहा, 'स्क्रीन पर खुला या बोल्ड होने जैसी कुछ चीजें हैं, लेकिन मैं उस रोल को निभाने में सहज नहीं हूं। इसलिए मैंने अपने हिसाब से अपनी पसंद बनाई है।' बता दें कि गौहर खान रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर (2009), गेम (2011) और इशाकजादे (2012) और बेगम जान (2017) जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। गौहर ने आगे कहा, मेरा मानना ​​है कि दिखाने के सौंदर्य के और भी तरीके हैं, जिसे मैं एक अभिनेता के रूप में कर सकती हूं।

यह भी पढ़ें: Gauhar Khan: पति जैद को गोद में उठाकर गौहर खान ने दिया गजब का पोज, देखें वायरल तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+