Google Doodle: गौहर जान को गूगल का सलाम, 13 साल में हुआ था यौन शोषण

नई दिल्ली। भारत की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार गौहर जान के 145वें जन्मदिवस के मौके पर गूगल ने डूडल के जरिए उन्हें सलाम किया है। गूगल ने बहुत ही सुंदर रूप में गौहर जान को चित्रित किया है।आपको बता दें कि 26 जून 1893 को जन्मी भारतीय सिनेमा की मशहूर गायिका का असली नाम एंजलिना योवर्ड था।

'भारत की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार'

'भारत की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार'

गौहर भारत की पहली महिला गायिका थीं, जिन्होंने अपने गानों की रिकार्डिंग करवाई थी और इसी वजह से उन्हें 'भारत की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार' के तमगे से नवाजा जाता है।

13 साल की अवस्था में यौन शोषण का शिकार

13 साल की अवस्था में यौन शोषण का शिकार

भारतीय शास्त्रीय संगीत को एक अलग पहचान देने वाली गायिका गौहर खान का जीवन बेहद ही संघर्ष से गुजरा था। मात्र 13 साल की अवस्था में वो यौन शोषण का शिकार हुई थीं, बावजूद इसके, दुनिया के सामने घुटने टेकने के, गौहर ने संघर्ष किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई।

'माई नेम इज गौहर जान'

'माई नेम इज गौहर जान'

गौहर की कहानी को लेखक विक्रम संपथ ने अपनी किताब 'माई नेम इज गौहर जान' में कलमबंद किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि 1900 के शुरुआती दशक में वो शोषण और धोखाधड़ी की शिकार हुई थीं लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी एक अलग पहचान बनाई।

600 गीत रिकॉर्ड किए

600 गीत रिकॉर्ड किए

गौहर जान ने 20 भाषाओं में ठुमरी से लेकर भजन तक गाए हैं, उन्होंने करीब 600 गीत रिकॉर्ड किए थे। 1902 से 1920 के बीच 'द ग्रामोफोन कंपनी ऑफ इंडिया' ने गौहर के हिन्दुस्तानी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, तमिल, अरबी, फारसी, पश्तो, अंग्रेजी और फ्रेंच गीतों के छह सौ डिस्क निकाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+