गौहर खान ने सड़क के बीचों-बीच पति को किया Kiss, शादी के 6 महीने बाद यहां मना रहे हनीमून

नई दिल्ली, 4 जुलाई: पिछले साल दिसंबर में बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान जैद दरबार के साथ शादी के बंधन में बंधी। उस वक्त काम के बिजी शेड्यूल और कोरोना महामारी की वजह से दोनों हनीमून पर नहीं जा पाए। ऐसे में अब जब हालात सामान्य हो गए हैं, तो वो दोनों हनीमून के लिए मास्को पहुंचे। साथ ही वहां पर खूब मस्ती करते नजर आए।

पति को किया Kiss

पति को किया Kiss

बिग बॉस फेम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो पीले रंग के बॉडीसूट में नजर आ रहीं। इसके साथ ही दोनों हग करते हुए एक-दूसरे को किस कर रहे। ये फोटो सेंट बासिल चर्च के बाहर की है, जो मास्को की बहुत ही फेमस जगह है। फोटो शेयर करते हुए गौहर ने लिखा कि लव इन मॉस्को। जैद ने भी इस ट्रिप से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं।

हाफ वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे

हाफ वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे

शादी के बाद गौहर-जैद हनीमून के लिए नहीं गए, लेकिन उन्होंने उदयपुर का एक मिनी ट्रिप जरूर किया था। अब ये शादी के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है। साथ ही दोनों की शादी के 6 महीने पूरे हो गए हैं, ऐसे में वो हाफ वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। गौहर ने अपने पोस्ट में जैद की तारीफ करते हुए लिखा- "मेरे जानू को शादी के 6 महीने मुबारक। अल्हम्दुलिल्लाह। ये मेरे जीवन के सबसे अच्छे 6 महीने रहे हैं।

 लग चुका है 2 महीने का बैन

लग चुका है 2 महीने का बैन

मार्च में गौहर विवादों में घिर गई थीं, उस वक्त उन पर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगा था। दरअसल गौहर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनको होम क्वारंटीन कर दिया गया, लेकिन वो नियम तोड़ते हुए शूटिंग करने पहुंची। इस दौरान किसी ने उनकी शिकायत कर दी। जब बीएमसी के कर्मचारी उनको देखने घर पहुंचे तो वहां पर गौहर नहीं मिलीं। जिसके बाद उनके खिलाफ ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। बाद में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने उन पर दो महीने का बैन लगा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+