गौहर खान का खुलासा- जैद ने इस शर्त को ना मानने पर कही थी शादी कैंसिल करने की बात

गौहर खान का खुलासा, ये शर्त ना मानती तो शादी कैंसिल कर देते जैद

मुंबई, 31 जुलाई: अभिनेत्री गौहर खान ने बीते साल दिसंबर में जैद दरबार के साथ शादी की थी। गौहर की शादी काफी चर्चा में रही थीं, उनकी और जैद की तस्वीरें कई दिनों तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रही थीं। उनके फैशन सेंस और ड्रेस की भी काफी तारीफ हुई थी। शादी के बाद भी लगातार गौहर सोशल मीडिया पर पति के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि अब उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है,जो वाकई चौंकाने वाला है। उन्होंने बताया कि मेहंदी लगाने को लेकर जैद बहुत ज्यादा एक्साइटेड थे।

Recommended Video

    Gauahar Khan का खुलासा, Zaid Darbar ने इस वजह से दी थी Wedding Cancel करने की धमकी | वनइंडिया हिंदी
    'मेहंदी लगे बिना कोई शादी नहीं'

    'मेहंदी लगे बिना कोई शादी नहीं'

    एक इंटरव्यू में गौहर ने कहा है कि जैद ने उनसे कहा था कि अगर उन्होंने उनकी एक इच्छा पूरी नहीं की तो वह उनकी शादी ही कैंसिल कर देंगे। जैद ने उससे कहा था कि वो सब कुछ सहा सकते हैं लेकिन अगर उसने मेहंदी नहीं लगाई तो शादी नहीं होगी। गौहर ने कहा, शादी से पहले जैद ने मुझसे कह, मैं तुम्हारे लिए, तुम्हारे काम को देखते हुए सब मैनेज कर लूंगा, लेकिन अगर तुम शादी में मेहंदी नहीं लगाओगी तो मैं शादी नहीं करूंगा, ये एकदम साफ है।

    काम में बहुत सपोर्ट करते हैं जैद

    काम में बहुत सपोर्ट करते हैं जैद

    गौहर का कहना है कि उनके पति जैद काफी सपोर्ट करते हैं। शादी के दौरान ही मैं 14 फेरे की शूटिंग कर रही थी। शादी के तुरंत बाद ही मैं शूटिंग के लिए गई तो उन्होंने काफी सहयोग किया। गौहर ने कहा कि ये इत्तेफाक था कि 14 फेरे में मुझे शादी के सीन शूट करने थे तो मेरे मेंहदी लगे हाथ इसमें काम आ गए। गौहर खान की फिल्म 14 फेरे हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में गौहर के साथ कृति खरबंदा और विक्रांत मैस्सी लीड रोल में हैं। फिल्म में गौहर के किरदार को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

    मॉस्को से लौटे हैं जैद और गौहर

    मॉस्को से लौटे हैं जैद और गौहर

    शादी के बाद गौहर काम में बिजी हो गई थीं। ऐसे में काफी महीनों बाद गौहर और जैद हनीमून के लिए मॉस्को गए थे। जहां से उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुईं। गौहर खान और जैद दरबार ने पिछले साल 25 दिसंबर में शादी की थी। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद गौहर काम और घर को बढ़िया मैनेज कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+