गढ़वाल विवि के बीएड और एमएड फाइनल सेमेस्टर के एग्जाम 27 सितंबर से

देहरादून। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की बीएड और एमएड अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आगामी 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने शुक्रवार को चौथे सेमेस्टर का शेड्यूल जारी कर दिया। इससे पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया गया था। स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 सितंबर से शुरू होंगी।

Garhwal Central University BEd & MEd 4th semester exams will be conducted from 27th September

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक ने बीएड और एमएड 4-सेमेस्टर की तारीखें जारी कर दी हैं। परीक्षाएं 27 सितंबर से 9 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरसी भट्ट ने कहा कि परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट hnbgu.ac.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों और विवि परिसर निदेशकों को भी इस सम्बन्ध में सूचित कर दिया गया है।

वहीं स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं की जानकारी देते हुए आरसी भट्ट ने कहा कि, स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आगामी 19 सितंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय के श्रीनगर, टिहरी और पौड़ी परिसरों के साथ ही देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार और चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी जिलों में 134 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लगभग 43 हजार परीक्षार्थी अंतिम सेमेस्टर की यह परीक्षा देंगे।

Garhwal Central University BEd & MEd 4th semester exams will be conducted from 27th September

परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरसी भट्ट ने कहा कि बीटेक आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 सितम्बर से 25 सितम्बर तक, बीसीए छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 सितम्बर से 27 सितम्बर तक, बीएससी आइटी और बीएससी कम्प्यूटर साइंस छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 सितम्बर से 27 सितम्बर तक, एमएससी आइटी छठे सेमेस्टर और एमएससी कम्प्यूटर साइंस चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 सितम्बर से एक अक्टूबर तक चलेंगी।

पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 से 27 सितम्बर तक, पीजी डिप्लोमा इन न्यूट्रिशियन द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 से 23 सितम्बर तक, पीजी डिप्लोमा इनवायरमेंट मैनेजमेंट द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से 23 सितम्बर तक बीफार्मा आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 सितम्बर से 29 सितम्बर तक, बीए जर्नलिज्म छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 सितम्बर से 25 सितम्बर तक चलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+