विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उसके काले बैग से खुल सकते हैं कई राज

लखनऊ। कानपुर शुटआउट के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे की कहानी अब खत्म हो गई। एक हफ्ते तक पुलिस लगातार विकास दुबे की तलाश कर रही थी, लेकिन इस बीच विकास दुबे की नाटकीय अंदाज में मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तारी हुई और 24 घंटे के भीतर उसका एनकाउंटर हो गया। पुलिस की मानें तो जब वह विकास दुबे को लेकर जा रही थी, इसी दौरान विकास दुबे की कार का एक्सिडेंट हो गया। एक्सिडेंट के बाद विकास हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान पुलिस की मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। हालांकि विकास दुबे की एनकाउंटर में मौत हो गई है, लेकिन उसकी मौत के ही साथ कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब मिल पाना शायद अब मुश्किल है। लेकिन इन सबके के बीच दिलचस्प बात यह है कि विकास दुबे की गिरफ्तारी के वक्त उसके पास एक काले रंग का बैग मिला है, माना जा रहा है कि इस बैग में कई राज छिपे हो सकते हैं।

बैग में मिला है चाकू

बैग में मिला है चाकू

जानकारी के अनुसार विकास दुबे के पास से एक काले रंग का बैग मिला है, यह बैग उज्जैन के महाकाल मंदिर में लॉकर में रखा था। इस बैग की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस स्निफर डॉग के साथ पहुंची और बैग की जांच कर रही है। बैग की बरामदगी के बाद पुलिस इस बैग की जांच कर रही है और इसके भीतर क्या सामान है उसकी जानकारी हासिल की जा रही है। जानकारी के अनुसार इस बैग में पुलिस को एक चाकू भी मिला है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि बैग में और क्या-क्या है।

निशाने पर यूपी पुलिस

निशाने पर यूपी पुलिस

बहरहाल जिस तरह से नाटकीय अंदाज में आज सुबह विकास दुबे का एनकाउंटर किया गया है, उसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पूरे मामले पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है और मामले को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। खुद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि यह विकास दुबे की कार नहीं पलटी है, बल्कि सरकार को पलटने से बचाया गया है। उधर सुप्रीम कोर्ट में भी विकास दुबे के एनकाउंटर की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

विकास के परिवार से पूछताछ

विकास के परिवार से पूछताछ

बता दें कि गुरुवार को विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। जबकि देर शाम लखनऊ के कृष्णानगर थाने की पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी और बेटे को हिरासत में लिया था और उनसे पूछताछ की थी। लखनऊ पुलिस ने विकास की पत्नी ऋचा और उनके बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस का कहना था कि वह एनकाउंटर से जुड़ी जानकारी के लिए विकास दुबे की पत्नी से पूछताछ कर रही है, जबकि उनका बेटा जोकि नाबालिग है, वह मां के साथ सुरक्षित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+