पीएम ने लालू पर किया कमेंट, गंगा मैया भी धोखा खा चुकी है
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे एक्शन के मूड में आ चुके आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तर्ज कसा है। लालू प्रसाद ने कल के मोदी के वाराणसी का दौरा रद्द करने पर उनपर कमेंट किया है।

लालू ने मोदी की आलोचना की और उन पर निशाना साधते हुए कहा कि मां गंगा भी उनके वादों के ‘छलावे'से दुखी हैं। आपको बता दें कि मोदी का वाराणसी कल खराब मौसम की वजह से रद्द कर दिया गया है। इस घटना के बाद लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया है कि गंगा मैया भी धोखा खा चुकी हैं। अब मत बोलना मैया ने बुलाया है। मैया के पावन जल ने दो बार रौद्र रूप दिखाकर नाराजगी प्रकट की है।
राजद प्रमुख ने भाजपा पर जोरदार हमला किया और इसे ‘सबसे भ्रष्ट और जातिवादी पार्टी बताया जिसने खराब राजनीति शुरू की है। अब तक किस पार्टी के प्रधानमंत्री ने जाति की बात की है?' उन्होंने कहा मोदी की तर्ज पर हमला करते हुए कहा कि यह दिलचस्प है कि 56 इंच का सीना वाले साहब कहते हैं कि वह 56 से ज्यादा जाति से आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications