दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर गणेश चतुर्थी मनाने पर लगी रोक, DDMA ने जारी की गाइडलाइन
नई दिल्ली, 08 सितंबर। कोरोना महामारी का खतरा अभी भी देश में बना हुआ है और इसी को देखते हुए कई राज्यों में गणेश चतुर्थी के उत्सव के आयोजन की अनुमति नहीं गई है। अब दिल्ली में भी गणेश चतुर्थी के मौके पर किसी भी तरह के आयोजन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की ओर से इस बाबत एक रिलीज जारी करके कहा गया हैकि गणेश चतुर्थी को सार्वजनिक स्थल पर देश की राजधानी में मनाने की अनुमति नहीं होगी। लोगों को सलाह दी गई है कि वह घर में ही गणेश चतुर्थी का पर्व मनाएं।

गाइडलाइन में कहा गया है कि गणेश चतुर्थी को इसी महीने मनाया जाएगा, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है। लिहाजा यह फैसला लिया गया है कि गणेश चतुर्थी को सार्वजनिक स्थल पर मनाने कीअनुमति नहीं होगी, लोगों को सुझाव है कि वह अपने घर में ही पर्व को मनाएं। साथ ही तमाम शीर्ष अधिकारियों को इस निर्देश का पालन कराने के लिए कहा गया है।
डीडीएमए की ओर से जो रिलीज जारी की गई है उसमे कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। 30 अगस्त को जारी गाइडलाइन में दिल्ली में किसी भी तरह के राजनीतिक, खेल, धार्मिक आदि के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही लोगों को धार्मिक स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस महीने दिल्ली में कोरोना से यह पहली मौत है, अभी तक इस महीने दिल्ली में कोरोना के सिर्फ 50 मामले सामने आए हैं। यहां पर संक्रमण की दर 0.07 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 30 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सोमवार को कुल 69932 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications