गांधीजी की पुण्यतिथि: असली 'हिंदुत्ववादी' और जिन्ना पर क्या बोले संजय राउत सुनिए, 'मर्द थे तो.....'
नई दिल्ली, 30 जनवरी: शिवसेना नेता संजय राउत ने गांधी जी की हत्या करने वाले को लेकर कहा है कि अगर वे मर्द थे या उनमें मर्दानगरी थी तो उन्हें पाकिस्तान की मांग करने वाले मोहम्मद अल्ली जिन्ना को गोली मारना चाहिए थे। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर वह असली 'हिंदुत्ववादी' थे तो विभाजन के लिए जिम्मेदारी पाकिस्तान के निर्माता को मारना चाहिए था। गांधीजी जिनकी मौत का गम पूरा विश्व मनाता है, उस फकीर की हत्या क्यों की? दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज गांधीजी की पुण्यतिथि पर एक ट्वीट किया है और उन्होंने आरोप लगाया है कि गांधी जी को एक हिंदुत्ववादी ने गोली मारी थी। इसी से संबंधित पूछे गए सवाल पर शिवसेना के राज्यसभा सांसद ने मर्द और मर्दानगी जैसी बातें कही हैं।
Recommended Video

'मर्द थे........ तो जिन्ना को गोली मारते'
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आजकल हिंदू और हिंदुत्व को अलग साबित करने में लगे हुए हैं। वह यह साबित करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते और ऐसा करके उनकी कोशिश भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना साधने की रहती है। इस बीच, आजकल शिवसेना, कांग्रेस के पाले में जा चुकी है और इसी वजह से उसे अक्सर इस तरह के सवाल पूछकर उसका मौजूदा स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की जाती है। इसी कड़ी में जब आज पार्टी नेता संजय राउत से गांधीजी की हत्या किए जाने को लेकर प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान का निर्माण जिन्ना की मांग थी। अगर कोई हिंदुत्वादी था तो उसने जिन्ना को गोली मारना चाहिए था गांधी को नहीं। ऐसा करना सच्ची देशभक्ति होती। दुनिया आज भी गांधी जी की मौत का गम मनाती है। '

एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी-राहुल गांधी
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने गांधीजी को श्रद्धांजलि देते वक्त भी अपनी राजनीतिक लाइन को ट्विटर के जरिए जाहिर करना नहीं छोड़ा। उन्होंने ट्विटर पर गांधीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर लिखा, "एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गाधी जी नहीं रहे। जहा सत्य है, वहा आज भी बापू जिंदा हैं!"












Click it and Unblock the Notifications