RTI का खुलासा- महात्मा गांधी के नाम पर भरी तिजोरियां
नई दिल्ली (ब्यूरो)। हालांकि महात्मा गांधी जीवन भर सादा जीवन-उच्च विचार पर जोर देते रहे, पर विडंबना देखिए कि बापू के नाम पर चल रही केन्द्र सरकार की संस्था गांधी स्मृति और दर्शन समिति की निदेशक मणिमाला पांच सितारा लाइफ स्टाइल से जीवन यापन करने में यकीन करती हैं।

देश के चोटी के आरटीआई एक्टिविस्ट सुभाष चंद्र अग्रवाल की एक आरटीआई के जवाब में मालूम चला कि उक्त संस्था की निदेशक मणिमाला ने सरकारी खजाने का बेजा इस्तेमाल करते हुए अपने सरकारी आवास में तमाम लक्जरी आइटम लगवाए। सरकारी आवास दफ्तर परिसर में ही है।
महत्वपूर्ण है कि अग्रवाल की आरटीआई के जवाब में उनके दफ्तर की तरफ से बेहद अधकचरी जानकारी दी गई थी। पर अग्रवाल ने बताया कि उनके सेंट्रल इंफोरमेंशन कमिश्नर (सीआईसी) को संपर्क करने के बाद गांधी स्मृति की तरफ से वे तमाम जानकारियां दी गईं जिनसे साफ है कि मणिमाला ने अपने सरकारी घर को किसी पांच सितारा होटल बना दिया है।
जिधर हुई थी बापू की हत्या
महत्वपूर्ण है कि इसी संस्था की तरफ से उस जगह की भी देखरेख होती है,जिधर गांधी जी की एक पागल शख्स ने 30 जनवरी,1948 हत्या कर दी थी। अग्रवाल कहते हैं कि एक इतनी अहम संस्था का निदेशक गांधी जी के विचारों से इतना दूर हो इसकी कल्पना करना भी कठिन है।
गांधी स्मृति और दर्शन समिति के अध्यक्ष देश के प्रधानमंत्री होते हैं। हालांकि रोजमर्रा का सारा कामकामज निदेशक की देखरेख में ही होता है।












Click it and Unblock the Notifications