दिल्ली: गांधी टोपी पर कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

Gandhi caps at polling booth trigger scuffle
नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मंदिर मार्ग मतदान केंद्र पर बुधवार को उस समय मामूली झड़प हुई, जब कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं के गांधी टोपी पर आपत्ति जताई।

आम तौर पर आप के समर्थक 'मैं आम आदमी हूं' लिखी हुई टोपी पहनते हैं। बुधवार को कुछ आप समर्थक सादी टोपी पहने हुए थे।

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता मंदिर मार्ग मतदान केंद्र पर आप के समर्थकों के साथ इस बात पर उलझ गए कि वे टोपी नहीं पहन सकते, क्योंकि यह प्रचार करने के जैसा हो जाता है।

आप के कार्यकर्ताओं ने इस पर विरोध किया और कहा कि यह तो बस गांधी टोपी है और इस पर किसी पार्टी का चुनाव चिन्ह तो नहीं अंकित है।

कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ताओं ने आप के एक कार्यकता के सिर से टोपी उठाकर जमीन पर फेंक दी। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया।

आप कार्यकर्ताओं का तर्क था कि वे किसी भी तरह की टोपी पहनने के लिए स्वतंत्र हैं। उनके इस तर्क का वहां उपस्थित लोगों ने समर्थन किया और उन्हें गांधी टोपी पहनने की इजाजत दे दी गई।

दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एस. बी. एस. त्यागी के मुताबिक, "टोपी को लेकर कुछ पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच मामूली कहा-सुनी हुई है। उन्हें टोपी पहनने की इजाजत दी गई है, लेकिन उस पर किसी प्रकार का संदेश नहीं लिखा होना चाहिए।"

आप के कार्यकर्ताओं को दिल्ली के तमाम मतदान केंद्रों पर गांधी टोपी में देखा गया।

ओखला विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र के बाहर आप के समर्थक मोहम्मद तस्लीम तिहमी (57) ने आईएएनएस से कहा, "कोई भी हमें गांधी टोपी पहनने से नहीं रोक सकता। टोपी पहनना हमारा अधिकार है। वे जो चाहते हैं चाहें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+