सोनमर्ग में हुई मौसम की पहली बर्फबारी, देखिए मनमोहक तस्वीरें
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में गांदरबल के सोनमर्ग और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। सोनमर्ग में करीब तीन इंच तक बर्फ गिरी है। बर्फबारी का असर जल्द दिल्ली के मौसम पर भी दिखने को मिल सकता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में ठंड बढ़ सकती है।

वहीं बर्फबारी के चलते देश को लद्दाख से जोड़ने वाला श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया। हालांकि, श्रीनगर-जम्मू नेशनल खुला हुआ है। जेएंडके मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओऱ बर्फबारी के चलते ऐतिहासिक मुगल रोड को कुछ जगहों पर बंद किया गया है।

जम्मू कश्मीर मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के मुताबिक अगले दो दिनों में राज्य में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बन्स) से आने वाली पछुआ जेट पवन से पहाड़ियों में बर्फ के साथ मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान हैं।

लेह में फिलहाल तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। फिलहाल लेह देश का सबसे ठंड़ा इलाका है।













Click it and Unblock the Notifications