गलवान शहीद की पत्नी Lieutenant Rekha Singh ऑर्डनेंस कॉर्प्स यूनिट में शामिल, पति को मिला था मरणोपरांत वीर चक्र

Lieutenant Rekha Singh: गलवान घाटी संघर्ष के नायक की पत्नी ने भारतीय सेना के ऑर्डनेंस कॉर्प्स यूनिट में शामिल हुई हैं। उकी तैनाती लद्दाख में हुई है।

गलवान शहीद की पत्नी Lieutenant Rekha Singh ऑर्डनेंस कॉर्प्स यूनिट में शामिल
Photo Credit:

Lieutenant Rekha Singh: गलवान घाटी संघर्ष के शहीद नायक की पत्नी लेफ्टिनेंट रेखा सिंह आज भारतीय सेना में शामिल हो गई हैं। लेफ्टिनेंट रेखा सिंह ने भारतीय सेना के त्रिशूल डिवीजन के तहत एक आयुध कोर इकाई (Ordnance Corps unit) को ज्वाइन किया है। भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने जानकारी देते हुए कहा कि रेखा सिंह ने Ordnance Corps unit में शामिल हो गई हैं।

Recommended Video

    Galwan में शहीद हुए थे Deepak Singh, Lieutenant बन पत्नी ने पूरा किया सपना | वनइंडिया हिंदी

    गलवान घाटी संघर्ष के नायक दीपक सिंह चीनी सैनिकों के साथ झड़प के दौरान शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। अब उनकी पत्नी रेखा सिंह ने मातृभूमि की सेवा के लिए आगे आई हैं। बता दें कि त्रिशूल डिवीजन पूर्वी लद्दाख क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालता है।

    रेखा सिंह ने पति के शहीद होने के बाद भारतीय सेना में शामिल होने की ठानी थी। पिछले महीने रेखा सिंह लेफ्टिनेंट बनी थीं। रेखा सिंह ने कहा था कि मेरे पति के शहीद होने के बाद मैंने भारतीय सेना में शामिल होने का फैसला किया था। उसके बाद ही इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। आज मेरी ट्रेनिंग पूरी हो गई, मैं लेफ्टिनेंट बन गई। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मैं आर्मी में शामिल हुई हूं।

    रेखा सिंह ने कहा कि आज मेरे और मेरे परिवार के लिए एक गर्व का क्षण है। मैं अन्य महिला उम्मीदवारों को यही कहना चाहूंगी कि आप खुद पर विश्वास करें और दूसरों के बारे में सोचे बिना वह करें जो आप करना चाहती हैं।

    आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल होने वाली महिला अधिकारियों में रेखा सिंह के अलावा लेफ्टिनेंट महक सैनी, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे, लेफ्टिनेंट अदिति यादव और लेफ्टिनेंट पवित्र मुदगिल हैं। इनके साथ 19 पुरुष अधिकारियों को भी रेजीमेंट में शामिल किया गया है।

    यह भी पढ़ें- गलवान घाटी में शहीद जवान की पत्नी रेखा सिंह बनीं लेफ्टिनेंट, कहा- 'मेरे पति के जाने के बाद मैंने...'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+