मुकेश खन्ना ने कपिल के शो को बताया 'वाहियात' तो गजेंद्र चौहान बोले- महाभारत क्यों नहीं छोड़ी थी आपने?

नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' घर-घर में लोकप्रिय है। इस शो में बॉलीवुड कलाकार अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते हैं, साथ ही कपिल इस शो में सिलेब्स का इंटरव्यू भी करते हैं। हाल ही में शो में महाभारत की कास्ट दिखाई दी थी। इनमें नीतीश भारद्वाज, फिरोज खान, गजेंद्र चौहान, पुनीत इस्सर और गूफी पेंटल शो में पहुंचे थे। इसपर महाभारत में काम कर चुके मुकेश खन्ना ने तंज कसा और शो को वाहियात बता दिया। अब मुकेश खन्ना पर गजेंद्र चौहान ने पलटवार किया है।

'अंगूर खट्टे हैं और खाने को नहीं मिले'

'अंगूर खट्टे हैं और खाने को नहीं मिले'

गजेंद्र 90 के दशक में आए इस शो में राजा युधिष्ठिर के किरदार में थे। उन्होंने कहा है कि मुकेश खन्ना शो के बारे में ऐसी बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि अंगूर खट्टे हैं और उन्हें खाने को नहीं मिले। करोड़ो लोग इस शो को देखते हैं और वह इसे वाहियात कह रहे हैं। आपको बता दें रविवार को मुकेश खन्नना ने इस शो को लेकर इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'ये प्रश्न वायरल हो चुका है की महाभारत शो में भीष्म पितामह क्यों नहीं? कोई कहता है उनको इन्वाइट नहीं किया गया। कोई कहता है उन्होंने खुद मना किया। ये सच है कि महाभारत भीष्म के बिना अधूरी है। ये सच है कि इन्वाइट ना करने का सवाल ही नहीं उठता। ये भी सच है की मैंने खुद मना कर दिया था।'

'इससे ज्यादा वाहियात शो कोई नहीं'

'इससे ज्यादा वाहियात शो कोई नहीं'

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अब ये भी सच है कि लोग मुझसे पूछेंगे कि कपिल शर्मा जैसे बड़े शो को कोई मना कैसे कर सकता है। बड़े से बड़ा ऐक्टर जाता है। जाते होंगे लेकिन मुकेश खन्ना नहीं जाएगा! यही प्रश्न गूफी ने मुझसे पूछा कि रामायण के बाद वो लोग हमें इन्वाइट करने वाले हैं। मैंने कहा तुम सब जाओ मैं नहीं जाऊंगा। कारण ये कि भले ही कपिल शो पूरे देश में पॉप्युलर है। परंतु मुझे इससे ज्यादा वाहियात शो कोई नहीं लगता। फूहड़ता से भरा हुआ, डबल मीनिंग जुमलों से भरपूर, अश्लीलता की ओर हर पल मुड़ता हुआ ये शो है। जिसमें मर्द औरतों के कपड़े पहनता है। घटिया हरकतें करता है और लोग पेट पकड़ कर हंसते हैं। इस शो में लोग क्यों हैं हैं करके हंसते हैं मुझे आज तक समझ नहीं आया। एक बंदे को सेंटर में सिंहासन पर बिठा कर रखते हैं। उसका काम है हंसना। हंसी ना भी आए तो भी हंसना। काम? सिर्फ हा हा हा करना !!!'

गजेंद्र चौहान ने क्या कहा?

गजेंद्र चौहान ने क्या कहा?

इसपर अब गजेंद्र चौहान ने कहा है, 'उन्होंने (मुकेश खन्ना) ने कहा कि शो में पुरुष महिलाओं के कपड़े पहनते हैं। वो ये भूल गए हैं कि महाभारत में भी अर्जुन ने महिलाओं के जैसे ही कपड़े पहने थे और एक सीन में डांस भी किया था। क्या उन्हें भी शो छोड़ना चाहिए था? उस समय मुकेश जी ने महाभारत क्यों नहीं छोड़ी? मैं मुकेश जी के इस व्यवहार की कड़ी निंदा करता हूं।' मुकेश खन्ना ने कहा कि उन्हें गूफी ने कहा था कि रामायण की कास्ट के बाद महाभारत की कास्ट को शो पर बुलाया जाएगा। तो इसपर गजेंद्र चौहान ने कहा कि गुफी किसी को भी आमंत्रित करने के लिए इस शो के कास्टिंग डायरेक्टर नहीं हैं। वहीं गूफी ने कहा कि जो भी मुकेश खन्ना ने शो को लेकर कहा वो गलत है। जबकि चैनल ने उन्हें मुकेश को आमंत्रित करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने कहा कि वह नहीं जाएंगे।

महाभारत के भीष्म ने कपिल शर्मा के शो को बताया- 'वाहियात, फूहड़ और अश्लील', जानिए क्यों?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+