महाराष्ट्र: इंद्रावती नदी में मिले 11 नक्सलियों के शव, गढ़चिरौली में अभी तक 37 नक्सली ढेर

नागपुर: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 11 और नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ की सीमा पर बहने वाली इंद्रावती नदी के किनारे से ये शव बरामद किए गए हैं। इस बड़ी मुठभेड़ में अबतक 37 नक्सलियों के शव बरामद होने की खबर है। मुठभेड़ के बाद अब पूरे गढ़चिरौली जिले में तलाशी अभियान जारी है।

Gadchiroli encounter Maharashtra Naxal death toll rises to 37

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों ने अबतक 37 नक्सलियों को मार गिराया है। इंद्रावती नदी के किनारे लाशों के मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है। रविवार को कारनासुर जंगल में सुरक्षा बलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया था। पिछले 48 घंटों में सुरक्षाबलों ने 37 नक्सलियों को मार गिराया है। सोमवार को पुलिस ने अहरी तहसील के राजाराम खान्ला गांव में छह और नक्सलियों को ढेर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ शाम तो 7 से 8 बजे के बीच हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान नंदू के रूप में हुई है, जो कि दमन का कमांडर बताया जा रहा था।

पुलिस महानिरीक्षक शरद शेलार ने बताया कि मुठभेड़ जिले के जिमालगट्टा इलाके में राजाराम खांदला जंगल में हुई। इस अभियान में जिला पुलिस के विशिष्ट सी-60 कमांडो शामिल थे। शरद शेलार के मुताबिक कम से लगभग 6 नक्सली मारे गए। पुलिस महानिदेशक सतीश माथुर ने सी -60 की टीम को बधाई दी है। कल हुई मुठभेड़ में 11 नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने बताया था कि इस मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों में प्रतिबंधित संगठन के दो जिला स्तरीय कमांडर साईनाथ और साइनयू शामिल हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+