Gadar 2: पर्दे पर दहाड़ने वाले 'तारा सिंह' बतौर सांसद हैं फ्लॉप, 4 साल में पूछा एक सवाल

Gadar 2: मशहूर फिल्म अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखी है। फिल्म की धड़ाधड़ कमाई जारी है। लोग सनी देओल के संवाद सुनने के बाद उनके लिए क्रेजी हो गए हैं। फिल्म की अभूतपूर्व सफलता से जहां एक ओर फिल्म की पूरी यूनिट बहुत ज्यादा खुश है।

Gadar 2:

वहीं दूसरी ओर सनी देओल ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म का पहला पार्ट आज से 22 साल पहले आया था, इसलिए 'गदर 2' की सफलता और भी मायने रखती है क्योंकि 22 साल बाद भी सनी देओल का जलवा पहले की ही तरह बरकरार है।

सनी देओल संसद में चुप्पी साधे नजर आए

लेकिन जिस 'तारा सिंह' की दहाड़ सुनने के बाद लोग क्रेजी हुए जा रहे हैं, वो ही तारा सिंह यानी कि सनी देओल संसद में चुप्पी साधे नजर आते हैं। पर्दे पर बतौर एक्टर सनी का जलवा जहां आज 65 साल की उम्र में भी बरकरार है वहीं बतौर सांसद वो संसद में अभी तक फ्लॉप ही साबित हुए हैं।

पंजाब के गुरदासपुर से सांसद हैं

आपको बता दें कि साल 2019 से सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से सांसद हैं और बीते चार साल में उनकी उपस्थिति संसद में मात्र 19 फीसदी रही है। वो अपनी फिल्म के प्रमोशन में इतना बिजी थे कि उन्होंने हाल ही में हुए मानसून सत्र में हिस्सा नहीं लिया था और संसद के 12 सत्रों में उन्होंन केवल एक ही बार सवाल पूछा था वो भी अवैध खनन के बारे में।

सांसद निधि की धनराशि भी खर्च नहीं की

सनी ने अपने सांसद निधि की धनराशि भी खर्च नहीं की, अपने इस लचर रवैये की वजह से ही वो गुरदासपुर के लोगों के गुस्से का भी शिकार हुए थे, कुछ दिन पहले उनके लापता होने के पोस्टर भी वहां लगे थे। फिलहाल सनी देओल ने हाल ही में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए ये साफ कर दिया है कि 'राजनीति उनके लिए नहीं है इसलिए वो साल 2024 का चुनाव नहीं लड़ेंगे, वो एक्टर के रूप में ही देश और समाज के लिए काम करते रहेंगे और वो बतौर अभिनेता दर्शकों का प्यार पाकर बहुत ज्यादा खुश हैं।'

फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्सऑफिस पर 389.10 करोड़ की कमाई

आपको बता दें कि 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्सऑफिस पर अभी तक 389.10 करोड़ की कमाई कर ली है और अभी भी इसका धांसू प्रदर्शन जारी है। इस फिल्म में सनी-अमीषा के बेटे का रोल उत्कर्ष शर्मा ने निभाया है तो वहीं फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+