G20 से पाकिस्तानी प्रेम भूला तुर्की? भारत के लिए UN सिक्योरिटी काउंसिल में मांगी स्थाई सीट

G20 Summit : दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय जी-20 समिट के रविवार को समापन के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने भारत का समर्थन किया। जिससे पाकिस्तान को मिर्ची लगना तय है।

भारत की आलोचना करने वाला देश 'तुर्की' जी-20 शिखर सम्मेलन में तारीफों के पुल बांधता नजर आया। दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय जी-20 समिट के रविवार को समापन के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने भारत का समर्थन किया। जिससे पाकिस्तान को मिर्ची लगना तय है।

एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सीट के लिए भारत का समर्थन करते हुए कहा कि भारत जैसा देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में है, तो हमें गर्व होगा। लेकिन, जैसा कि आप जानते हैं कि दुनिया पांच से भी बड़ी है। और जब हम कहते हैं कि दुनिया पांच से बड़ी है तो हमारा मतलब यह है कि यह केवल अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन और रूस के बारे में नहीं है। 'तुर्की' ने की भारत की सराहना...

Turkish president Recep Tayyip Erdogan

एर्दोगन ने यह भी कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन की बेहद सफल अध्यक्षता के लिए भारत को मैं धन्यवाद देता हूं। मेरी पत्नी, मेरी और पूरे तुर्की प्रतिनिधिमंडल की शानदार मेहमाननवाजी के लिए PM नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। भारत दक्षिण एशिया में हमारा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। हमारे पास मुख्य रूप से अर्थव्यवस्था और कई अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं।

एर्दोगन ने बताया समिट में क्या हुई चर्चा
उन्होंने कहा कि इस साल हमारी थीम वन वर्ल्ड, वन फैमिली और वन फ्यूचर थी। और शिखर सम्मेलन के पहले सत्र में, हमने उन पर्यावरणीय चुनौतियों के बारे में बात की जिनका सामना हमारा ग्रह वर्तमान में कर रहा है। जलवायु परिवर्तन, जैविक विविधता का नुकसान और विशेष रूप से व्यापक प्रदूषण का आयाम चुनौतियों की एक तिकड़ी है, जिसे हम अब और भी अधिक गहराई से महसूस कर सकते हैं।

एर्दोगन ने यह भी कहा कि इसकी सफलता बहुत कम संभावना है। हमारा मानना है कि काला सागर में तनाव बढ़ाने वाले किसी भी कदम से बचना चाहिए... वैश्विक खाद्य सुरक्षा और खाद्य आपूर्ति सुरक्षा का समर्थन करने के लिए, हम रूस और यूक्रेन दोनों के खाद्य आपूर्ति सुरक्षा अध्ययन समूह को एक साथ लाने जा रहे हैं। साथ ही संयुक्त राष्ट्र, और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आने वाले हमारे हितधारकों के साथ, हम लगातार बातचीत करने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+