G20 Summit India: पीएम मोदी ने Twitter पर बदली कवर फोटो, जानिए क्यों?
G20 Summit India: जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है, सुरक्षा से लेकर मेहमानों के खाने-पीने और रहने की सारी व्यवस्थाों का बखूबी इंतजाम किया गया है तो वहीं केंद्र सरकार पूरी तरह से एक्टिव मोड पर है लेकिन इस सम्मेलन से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने Twitter पर अपनी कवर फोटो को बदल दिया है। उन्होंने वहां पर 'भारत मंडपम' की तस्वीर लगायी है।

तस्वीर में 'भारत मंडपम' के आगे नटराज की एक मूर्ति है, जो कि गुलाबी रोशनी में बहुत ज्यादा सुंदर दिख रही है। आपको बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन दिल्ली के प्रगति मैदान के अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी परिसर में आयोजित किया गया है, जिसे कि 'भारत मंडपम' का नाम दिया गया है।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत पहुंचीं
मालूम हो कि अब से कुछ देर पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचीं हैं। रेलवे और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया है।
यह अत्यंत गौरव के क्षण हैं-सीएम शिवराज
भाजपा के नेताओं में इस सम्मेलन को लेकर खासा जोश है। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'भारत के लिए यह अत्यंत गौरव के क्षण हैं।'
वसुधैव कुटुम्बकम्...सारी दुनिया एक परिवार है
उन्होंने कहा कि 'आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जी 20 की अध्यक्षता कर रहा है,ये बहुत बड़ी बात है, भारत ने आज नहीं, हजारों साल पहले उद्घोषित किया-वसुधैव कुटुम्बकम्...सारी दुनिया एक परिवार है और जी 20 की यही थीम है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जी 20 का यह सम्मेलन विश्व के कल्याण के लिए एक नई राह दिखाएगा, ये बुलंद भारत का खूबसूरत पल है।'
आज शाम दिल्ली आएंगे बाइडेन
आपको बता दें कि अंमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन G20 शिखर सम्मेलन के लिए आज शाम 6.55 बजे दिल्ली पहुंचेंगे तो वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसमें भाग लेने के लिए भारत नहीं आ रहे हैं लेकिन उनकी ओर से विदेश मंत्री सार्गेई लावरोव बैठक का हिस्सा बनेंगे जबकि पुतिन वीडियो कॉल के जरिए बैठक को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications