'संपूर्ण विश्व में आशा और शांति का संचार हो...', G20 के समापन भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या-क्या कहा?
G20 Delhi Summit 2023 concludes PM Narendra Modi: भारत के नई दिल्ली में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन का समापन हो चुका है। जी-20 देशों के मौजूदा अध्यक्ष भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिखर सम्मेलन के समापन पर ब्राजील को अध्यक्षता सौंप दी है। पीएम मोदी ने G20 के समापन भाषण में कहा, 'मैं संपूर्ण विश्व में आशा और शांति का संचार की कामना करता हूं।'
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो को मैं हार्दिक शुभकामान देता हूं और उन्हें G 20 की अध्यक्षता सौंपता हूं।' जी-20 देशों की अध्यक्षता इसी साल नवंबर से ब्राजील के पास होगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मैं जी20 शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा करता हूं। One Earth, One Family, One Future का रोडमैप सुखद हो। संपूर्ण विश्व में आशा और शांति का संचार हो। 140 करोड़ भारतीयों की इसी मंगलकामना के साथ आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।''
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, '' जैसा आप सब जानते हैं कि भारत के पास नवंबर तक G20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी है। अभी ढाई महीनें बाकी हैं। इन दो दिनों में आपने कई बातें और प्रस्ताव रखे हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि जो सुझाव आए और देखा जाए कि उनकी प्रगति में गति कैसे लाई जा सकती है। मेरा प्रस्ताव है कि हम नवंबर के अंत में G 20 का एक और वर्चुअल सेशन रखें। इसमें हम इस समिट के दौरान में हुई तय विषयों की समीक्षा कर सकते हैं। इस सबका ब्योरा हमारी टीम आपके साथ साझा करेगी। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब इससे जुड़ेंगे।''
पीएम मोदी ने इस दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने की भी बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि वक्त के साथ बदलाव जरूरी है।
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फिलहाल पांच सदस्य हैं। जिसमें अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस शामिल है। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने की मांग काफी लंबे वक्त से करता आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications