G20 Outcomes: वो 5 अहम फैसले, जो जी20 समिट में लिए गए, विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर बताए
S.Jaishankar On G20 Outcomes: भारत के नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन का 10 सितंबर को समापन हो चुका है। जी-20 शिखर सम्मेलन के पूरा होने पर अब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया है कि जी-20 समिट में लिए गए पांच अहम फैसले कौन-कौन से हैं।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि हमने नए विचार सामने लाने और मतभेदों को मिटाने का काम किया है। हमने जी-20 शिखर सम्मेलन का पूरा ध्यान ग्लोबल साउथ पर रखा था।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 10 सितंबर को एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा है, ''जी20 शिखर सम्मेलन और इसकी द्विपक्षीय बैठकें आज नई दिल्ली में संपन्न हुईं। नई दिल्ली घोषणा से पता चलता है कि हमारी अध्यक्षता विचारों को सामने रखने, वैश्विक मुद्दों को आकार देने, विभाजन को पाटने और आम सहमति बनाने में सक्षम थी। हमने ग्लोबल साउथ पर फोकस बनाए रखा। हमने समसामयिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए अपनी सभ्यतागत विरासत का प्रदर्शन भी इस दौरान किया है।''
एस. जयशंकर ने आगे लिखा, '' हमने वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन और भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकॉनमिक कॉरिडोर (आईएमईसी) जैसे ऐतिहासिक पहलों की भी शुरुआत की है।''
एस जयशंकर ने अपने इस पोस्ट में जी-20 समिट से सामने आए पांच अहम फैसलों के बारे में भी बताया है। एस जयशंकर ने जिन पांच अहम फैसलों का जिक्र किया है, वो हैं,
1. ग्रीन डेवलपमेंट पैक्ट (Green Development Pact)
2. एक्शन प्लान ऑन ससटेनेबल डेवलपमेंट (Action Plan on Sustainable Development Goals)
3. भ्रष्टाचार विरोधी पर उच्च स्तरीय सिद्धांत ( High level principles on Anti Corruption )
4. डिजिटल इंफ्रॉस्ट्रक्चर के लिए सपोर्ट (Support for Digital Public Infrastructure)
5. बहुपक्षीय विकास बैंकों में सुधार (Reform of Multilateral Development Banks)
अपने पोस्ट के आखिर में एस. जयशंकर ने लिखा, ''अफ्रीकी संघ की G20 सदस्यता एक बड़ी उपलब्धि थी। पीएम नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण ने शिखर सम्मेलन को आने वाले सालों में वृद्धि और विकास के लिए एक स्पष्ट दिशा दी है।''
बता दें कि भारत में आयोजित जी-20 समिट में नई दिल्ली डिक्लेयरेशन यानी नई दिल्ली घोषणा पत्र पर सभी देशों की सहमति बनाने पर भारत की तारीफ हो रही है। इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications