G20 Summit 2023: घुटनों पर बैठकर ऋषि सुनक ने की शेख हसीना से बात, बोले यूजर- 'ये सच में संस्कारी है'
Rishi Sunak & Sheikh Hasina: दिल्ली में आयोजित हुए दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन हो गया, इस बार भारत ने इसकी मेजबानी की। कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भारत के इस आयोजन की दिल खोलकर तारीफ की है तो वहीं इस मेगा और ऐतिहासिक इवेंट की बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

शनिवार को पूरा दिन जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में छाए रहे वहीं रविवार का दिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नाम रहा।
सोशल मीडिया पर ऋषि सुनक ही छाए हुए हैं
न्यूज चैनलों से लेकर सोशल मीडिया पर ऋषि सुनक ही छाए हुए हैं, उनका अक्षरधाम मंदिर में पत्नी के साथ पूजा करना, राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि देना, बारिश से अपनी कलाई पर बंधी राखियों को बचाना, सब कुछ चर्चा के केंद्र में हैं।
घुटनों पर बैठकर ऋषि सुनक ने की शेख हसीना से बात
तो वहीं उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जबदरस्त ढंग से आकर्षण के केंद्र में हैं और वो तस्वीर है उनकी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना की, जिसमें सुनक बांग्लादेशी पीएम से घुटने पर बैठकर बातें कर रहे हैं।
'ये सच में संस्कारी है'
दोनों की तस्वीर ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है और लोग सुनक के लिए काफी अच्छे कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने सुनक को संस्कारी कहा है तो किसी ने लिखा है कि 'देश चाहे जो भी हो लेकिन भारत के रंग का असर दिख ही जाता है।'
'ऋषि सुनक एक सज्जन व्यक्ति हैं'
तो किसी ने लिखा कि 'ऋषि सुनक एक सज्जन व्यक्ति हैं' तो किसी ने लिखा कि 'सच में बड़े आदमी में अहंकार नहीं होता!' तो किसी ने ये भी लिख दिया कि 'ये सादगी और आदर की खूबसूरत तस्वीर है।'
ऋषि सुनक ने जीता यूजर्स का दिल
कुल मिलाकर ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। अपने आपको गर्व से हिंदू कहने वाले ऋषि सुनक ने पीएम मोदी को करिश्माई व्यक्तित्व का मालिक बताया।
व्यापार समझौते जैसे कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
जी 20 के दौरान पीएम मोदी और ऋषि सुनक के बीच द्विपक्षीय वार्ता संपन्न हुई, इस दौरान दोनों के बीच भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते जैसे कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा भी हुई। आपको बता दें कि ऋषि सुनक भारतीय सॉफ़्टवेयर कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद है।
ऋषि सुनक भारतीय हैं
आपको बता दें कि 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथेम्प्टन में जन्मे ऋषि सुनक का परिवार मूल रूप से ब्रिटिश इंडिया के पंजाब प्रांत में रहता था और वे भारतीय पंजाबी हिंदू हैं। उनके पिता यशवंत सुनक का जन्म केन्या में और उनका मां उषा का जन्म तंजानिया में हुआ था लेकिन उनके दादा मूलरूप से भारतीय थे और इसी कारण ऋषि सुनक खुद को मूल रूप से भारतीय कहते हैं और वो यहां की संस्कृति और परंपराओं से भी बहुत ज्यादा प्रभावित हैं।












Click it and Unblock the Notifications