Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

G-20 Summit: भारत मंडपम में आज से शुरू होगी वैश्विक मुद्दों पर चर्चा, जानिए जी-20 समिट का पूरा शेड्यूल

G 20 Summit schedule In Bharat Mandapam: भारत में जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर दुनियाभर के 20 से भी ज्यादा वैश्विक नेता नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। आज से यानी शनिवार 9 सितंबर से 10 सितंबर तक भारत मंडपम में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में सभी देशों के राष्ट्रप्रमुख वैश्विक मद्दों पर चर्चा करेंगे।

जी20 शिखर सम्मेलन 2023 में ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारत विश्व नेताओं के इतने शक्तिशाली समूह की मेजबानी कर रहा है। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन सहित कई पावरफुल नेता इस वक्त दिल्ली में हैं।

G-20 Summit schedule In Bharat Mandapam

विश्व की कुछ गंभीर समस्याओं पर, आज पूरे दिन भारत मंडपम में ग्लोबल लीडर के बीच चर्चा होगी। दिल्ली में इस वक्त यूएन, आईएमएफ, डब्ल्यूटीओ और वर्ल्ड बैंक से लेकर तमाम ग्लोबल संस्थाएं मौजूद हैं। वहीं भारत के आह्वान पर पहली बार जी20 में अफ्रीकन यूनियन को भी शामिल किया गया है।

Recommended Video

    G-20 Summit: भारत मंडपम में आज से शुरू होगी वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

    9-10 सितंबर तक चलने वाले जी20 की पहले दिन की बैठक यानी आज सभी 20 देशों के नेता भारत में पहली बार एक साथ दिल्ली में एक मंच पर दिखाई देंगे। ये सभी नेता एक साथ आपको भारत मंडपम में दिखेंगे। भारत मंडपम, दुनिया के सबसे बड़े और एडवांस कंवेशन सेंटर में से एक है।

    G20 Summit Day 1: जी20 का 9 सितंबर का पूरा शेड्यूल

    -सुबह 9: 30 से 10:30 तक: जी20 शिखर सम्मेलन स्थल, भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन, प्रधानमंत्री के साथ स्वागत फोटो

    -10:30 से 1:30 बजे तक- सत्र 1 वन अर्थ, समिट हॉल, लेवल 2, भारत मंडपम में चर्चा,

    कार्य शुरू करने से पहले दोपहर का भोजन होगा

    - 1:30 से 3:00 बजे तक- नेताओं के बीच बैठकें होंगी, द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी।

    - 3:00 से 4:45 बजे तक- सत्र 2 - एक परिवार

    - 4:45 से 5:30 बजे तक- नेताओं के बीच बैठकें होंगी, उसके बाद नेता अपने होटल के लिए लौटेंगे।

    - 7:00 से 9:15 बजे तक- राष्ट्रपति द्वारा डिनर का आयोजन होगा

    - 9:15 बजे: सभी नेता अपने-अपने होटलों की और प्रस्थान करेंगे

    G20 Summit Day 2: जी20 का 10 सितंबर का पूरा शेड्यूल

    - 8:15 से 9:00 बजे तक: नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का राजघाट पर आगमन, राजघाट पर लीडर्स लाउंज के अंदर शांति दीवार पर हस्ताक्षर

    - 9:00 से 9:20 बजे तक: महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि, उसके बाद महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीत का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा

    - 9:20 बजे : भारत मंडपम के लिए नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख प्रस्थान करेंगे

    - 9:40 से 10:15 बजे तक: भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन

    - 10:15 से 10:30 बजे तक: भारत मंडपम के साउथ प्लाजा, लेवल 2 में वृक्षारोपण कार्यक्रम

    - 10:30 से 12:30 बजे तक- बैठक का सत्र 3- हमारा भविष्य

    (नोट: हालांकि इस शेड्यूल में बदलाव किए जा सकते हैं)

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+