G20 Meet: वो चार IFS अधिकारी, जिन्होंने बढ़ाया भारत का मान, हर मुद्दे पर बना दी आम सहमति
राजधानी दिल्ली में आयोजित G20 समिट पूरी तरह से सफल रही। वहां पर अलग-अलग विचारधार के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष आए, लेकिन भारत ने सबके बीच कई अहम मुद्दों पर आराम से आम सहमति बनवा ली। इसी वजह से जी20 लीडर्स घोषणापत्र भी जारी हो गया, जो पिछले इंडोनेशिया समिट में नहीं तय हो पाया था।
इस समिट के लिए भारतीय विदेश सेवा के कई अधिकारियों ने दिन-रात मेहनत की। इसमें से चार के नाम की चर्चा खूब हो रही। जी20 शेरपा अभिताभ कांत ने भी उनकी तारीफ की है। आइए जानते हैं उन चार खास अधिकारियों के बारे में-

अभय ठाकुर, अतिरिक्त सचिव, जी20 सचिवालय
ठाकुर पहले इंजीनियर थे, लेकिन बाद में उनका रुझान सिविल सेवा की ओर आया। इस पर 1992 में उन्होंने UPSC की CSE पास की और आईएफएस अधिकारी बने। उन्होंने शेरपा अमिताभ कांत के साथ काम किया और हर बातचीत का हिस्सा रहे। उनके अनुभव ने कई मुद्दों पर आम सहमति बनाने में मदद की। उनको बतौर राजनायिक अच्छा अनुभव है, वो मॉस्को, लंदन, हो ची मिन्ह सिटी, नाइजीरिया और मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त के रूप में काम कर चुके हैं।
नागराज नायडू काकनूर, संयुक्त सचिव, जी20 सचिवालय
काकनूर 1998 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। वो भ्रष्टाचार विरोधी, संस्कृति, विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था, शिक्षा, विदेश मंत्रियों और पर्यटन कार्य समूह से जुड़े कार्यों के समन्वयक रहे। उन्होंने चीन में चार बार सेवा दी है, ऐसे में उसके अनुभव का फायदा जी20 समिट में मिला। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। जिससे कठिन मामलों पर भी आम सहमति बनाने में उन्होंने मदद की।
एनाम गंभीर, संयुक्त सचिव, जी20 सचिवालय
एनाम गंभीर 2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। वो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान से जुड़े मुद्दों पर भी काम कर चुकी हैं। वो कविताएं भी लिखती हैं, जो हिंदी, अंग्रेजी के साथ स्पेनिश भाषा में होती हैं। जी20 समिट में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई।
आशीष कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव, जी20 सचिवालय
सिन्हा के पास बतौर राजनयिक 18 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसका सीधा फायदा जी20 समिट में मिला। वो संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर के रूप में काम कर चुके हैं। उनकी स्पेनिश काफी अच्छी है, ऐसे में उन्होंने कई जगहों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वो शेरपा की टीम का अहम हिस्सा हैं।












Click it and Unblock the Notifications