G20 TWG Meet: 3 दिनों तक चली G20 मीटिंग, विदेशी डेलीगेट्स ने श्रीनगर की वादियों को करीब से निहारा, Video
जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक के बाद जी20 प्रतिनिधियों ने श्रीनगर का दौरा किया। 29 देशों के 61 प्रतिनिधियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तीन दिनों से जारी तीसरी G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक बुधवार को संपन्न हो गई। साल 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म किए जाने के बाद ये पहला बड़ा इंटरनेशनल इवेंट था। ऐसे में टूरिज्म वर्किंग ग्रुप (टीडब्ल्यूजी) की बैठक खत्म होने के बाद जी20 के विदेशी प्रतिनिधियों ने कश्मीर की वादियों का जमकर लुत्फ उठाया।
Recommended Video
दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के जी20 समूह की तीसरी टूरिज्म वर्किंग ग्रुप (टीडब्ल्यूजी) की बैठक बुधवार को श्रीनगर में संपन्न हुई, जिसके बाद जी20 डेलीगेट्स ने बारिश के बीच श्रीनगर की कई जगहों का दौरा किया।
डेलीगेट्स ने बुधवार को गोल्फ के एक सेशन का आनंद उठाया, फिर डल झील के किनारे प्रसिद्ध मुगल गार्डन की भी सैर की। इस दौरान विदेशी महिला प्रतिनिधियों का ग्रुप पारंपरिक पोशाक पहने नजर आईं।
J&K | The Delegates of the 3rd G20 Tourism Working Group Meeting dressed in traditional attire on a visit to the Nishat Bagh in Srinagar. pic.twitter.com/l7zuwmwUtI
— ANI (@ANI) May 24, 2023
तीसरे दिन की शुरुआत जी20 डेलीगेट्स ने योगा और स्पोर्ट्स के साथ की। इसके बाद ये डेलीगेट्स निशात बाग गए, जहां उन्होंने कश्मीरी वेशभूषा में फोटो सेशन करवाया।
#WATCH | J&K: G20 delegates visit Srinagars Nishat Garden, on the banks of Dal Lake.
The 3-day third G20 Tourism Working Group meeting, being held in Srinagar, will conclude today
(Source: DIPR) pic.twitter.com/vARTQnxoV0
— ANI (@ANI) May 24, 2023
वहीं जी20 प्रतिनिधियों ने श्रीनगर के पोलो व्यू मार्केट का भी दौरा किया। इस दौरान भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने कहा कि दुनिया भर के पर्यटकों को कश्मीर जाना चाहिए।
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने बताया कि श्रीनगर के विभिन्न स्थानों की आकर्षक सुंदरता का अनुभव करते हुए G20 प्रतिनिधियों ने श्रीनगर में तीसरी G20 TWG बैठक के तीसरे दिन डल झील पर 12-सीढ़ियों वाले सुंदर निशात गार्ड का दौरा किया।
इसी के साथ पर्यटकों को विदेशी मेहमानों के साथ सेल्फी क्लिक करते देखा गया। कुछ प्रतिनिधियों का रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स में एक सेंशन था। जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने गोल्फ कोर्स और इसकी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ लोगों के आतिथ्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि कश्मीर की पर्यटन क्षमता से समान रूप से प्रभावित थे।
टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मीटिंग पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि श्रीनगर में टूरिज्म वालों की बैठक संपन्न हुई है। बैठक बहुत अच्छे से संपन्न हुई। अभी तक देशभर में 40 जगहों पर जो बैठकें संपन्न हुई हैं उनमें से सबसे ज्यादा उत्साह श्रीनगर वाले कार्यक्रम में रहा।
29 देशों के डेलीगेट्स शामिल हुए
श्रीनगर में हुई G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मीटिंग में 29 देशों के 61 डेलीगेट्स शामिल हुए हैं। हालांकि इस मीटिंग में 5 देश चीन, सऊदी अरब, तुर्किये, इंडोनेशिया और इजिप्ट शामिल नहीं हुए।












Click it and Unblock the Notifications