रिश्वत मामले में खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी को मिली जमानत
बेंगलुरु। एंबीडेंट ग्रुप से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए खनन करोबारी और भाजपा नेता जनार्दन रेड्डी को 1 लाख रुपए के बॉन्ड पर कोर्ट ने जमानत दे दी है। बता दें कि रेड्डी को बेंगलुरु पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ और गिरफ्तारी से पहले जनार्दन रेड्डी पिछले तीन दिनों तक फरार भी रहे। बता दें कि जनार्दन रेड्डी करीब 600 करोड़ के पॉन्जी इन्वेस्टमेंट स्कैम केस में आरोपों का सामना कर रहे हैं।

इसी मामलो को लेकर जनार्दन रेड्डी रविवार को पूछताछ के लिए पुलिस के सामने उपस्थित हुए थे। काफी देर तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने जनार्दन रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया था। उनके अलावा उनके साथी महफूज अली खान को भी गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कहा था कि ये पैसा ईडी द्वारा दर्ज किए गए मामलों को निपटाने के लिए घूस के रूप में दिए गए थे। लेकिन रेड्डी ने अब यह प्रस्ताव दिया है कि वह यह 20 करोड़ रुपए वापस देने के लिए तैयार हूं, उनका कहना है कि उन्होंने यह पैसा कंपनी से उधार के रुप में लिया था।
57 किलोग्राम सोना लेना का आरोप
क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि रेड्डी और खान ने ऐम्बिडेंट मार्केटिंग से 18 करोड़ रुपये की कीमत का 57 किलो सोना लिया। यह सोना ईडी के अधिकारियों से ऐम्बिडेंट के प्रमोटर सैयद अहमद फरीद को नरमी बरतने की बात करने के बाद लिया गया था। लेकिन अब जनार्दन रेड्डी को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। हालांकि आगे की जांच अभी जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- आगरा पुलिस के महकमे में मची खलबली, इस आईपीएस अधिकारी ने लाइन हाजिर कर दी पूरी पुलिस चौकी












Click it and Unblock the Notifications