'जय सियाराम' की ध्वनि सुन गदगद हुए ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक, बोले- G-20 में 'वसुधैव कुटुंबकम' है बेहतरीन थीम
भारतीय मूल के ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक सनातन धर्म को प्राथमिकता देते हैं। अब वे जी-20 समिट में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे हैं। ऐसे में 'जय सियाराम' की ध्वनि के साथ उनका स्वागत किया गया।
भारत में जी-20 देशों की समिट में हिस्सा लेने पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की भव्य स्वागत किया गया। पालम हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने ऋषि सुनक की अगवानी की। इस दौरान 'जय सियाराम' की ध्वनि भी उच्च स्वर में गूंजी। इस दौरान पीएम सुनक से एक अनौपचारिक बात भी हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री ने उन्हें भगवान राम के जीवन से जुड़ी एक अहम घटना का जिक्र किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि वे जिस सीट (बक्सर) से चुनकर आते हैं वहीं श्री राम और उनके भाई लक्ष्मण ने गुरु महर्षि विश्वामित्र से शिक्षा दीक्षा ली थी और ताड़का वध किया था।
पालम एयरपोर्ट में स्वागत के दौरान ऋषि सुनक ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से ताड़का वध का प्रसंग की काफी उत्सुकता के साथ सुना। जिसके बाद उन्होंने मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि जी-20 की थीम 'वसुधैव कुटुंबकम' बेहतरीन थीम है।

यूके के पीएम ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन थीम है। जब आप 'वन फैमिली' कहते हैं, तो मैं उस अविश्वसनीय लिविंग ब्रिज का उदाहरण हूं जिसका पीएम मोदी ने यूके और भारत के बीच वर्णन किया है। ब्रिटेन में मेरे जैसे लगभग 20 लाख भारतीय मूल के लोग हैं। इसलिए, उस देश में ब्रिटिश प्रधान मंत्री के रूप में रहना मेरे लिए बहुत खास है, जहां से मेरा परिवार रहता है।"
ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक अपनी पत्नी के साथ G-20 Summit) में शामिल होने पहुंचे हैं। पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत जय सियाराम की ध्वनि की साथ हुआ। दरअसल, पीएम सुनक सनातन धर्म को मानते हैं। सुनक खुद हिंदू हैं और वह पूरी निष्ठा के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। हाल ही में उनका मुरारी बापू के राम कथा में हिस्सा लेने का वीडियो सामने आया था। इससे पहले उनका एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वे रामनामा गमछा लिए हुए दिखे। वे मंदिर में पूजन अर्चन करने पहुंचे थे।
सुनक दंपति को मिला तोहफा
ऋषि सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ भारत आए हैं। केंद्रीय मंत्री ने अश्विनी चौबे ने सुनक दंपती को तोहफे में रुद्राक्ष, श्रीमद्भागवत गीता और हनुमान चालीसा भी भेंट की। बता दें कि सुनक ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान भी कई बार गीता का जिक्र किया था। उनकी सनातन में गहरी आस्था है। वे नियमित रूप से मंदिर भी जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications