G-20: क्या 8 से 10 सितंबर तक पूरी तरह से बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो? ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

G 20 Delhi Metro: 'G 20' के मद्देनजर देश में जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। 9-10 सितंबर तक देश की राजधानी दिल्ली में बड़े स्तर पर जी-20 को लेकर आयोजन किया जाना है। ऐसे में दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस बीच लोगों के मन में खड़े हो रहे तमाम सवालों में मेट्रो सेवा का भी जिक्र है। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। चलिये जानते हैं कि इसमें क्या-क्या जानकारियां दी गई हैं।

दुल्हन की तरह सज रही दिल्ली
जी-20 से पहले दिल्ली को जहां दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी एक सुरक्षित किले की तरह राजधानी को तब्दील करने में सब लगे हुए हैं। इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक एडवाइजरी जारी की गई है। जिसके मुताबिक, मेट्रो स्टेशन के गेट भी 8-10 सितंबर तक वीवीआईपी रूट के दौरान बंद रहेंगे। अब ये कौनसे मेट्रो स्टेशन हैं, चलिये जानते हैं।

G 20 delhi traffic police

ऑफिस, मॉल, बाजार बंद रहेंगे
जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम सम्मेलन केंद्र को तैयार किया गया है। 8 सितंबर से राजधानी दिल्ली में सभी मॉल, ऑफिस और बाजार आदि बंद रहेंगे। जो कोई भी दिल्ली से बाहर का है, उसे यहां आने के लिए खास तरह के पास की जरूरत होगी।

जारी रहेंगी आपातकालीन सेवाएं
इतना ही नहीं बल्कि मालवाहक वाहनों को भी राजधानी में प्रवेश करने पर पाबंदी होगी। हालांकि, इस बीच जरूरत की चीजें जैसे कि सब्जी, दूध और मेडिकल संबंधी सामान को लाने वाली गाड़ियों को अनुमति मिलेगी। इसके साथ ही आपातकालीन सुविधाएं भी सुचारू रूप से जारी रहेंगी।

क्या बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो?
अब बात करते हैं दिल्ली मेट्रो की... राजधानी में मेट्रो सेवाएं चालू तो रहेंगी लेकिन कुछ हद तक इनपर भी पाबंदी होगी। ट्रैफिक पुलिस ने जो एडवाइजरी जारी की है, उसके मुताबिक सभी यात्री मेट्रो सेवा का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन की बात करें तो यहां आने-जाने वाले यात्रियों को 9 सितंबर की सुबह पांच बजे से 10 सितंबर की रात 11 बजे तक यात्रा करने की अनुमति नहीं मिलेगी।

अधिकारी ने दी जानकारी
इस संबंध में स्पेशल सीपी ट्रैफिक सुरेंद्र यादव ने भी स्पष्ट किया कि दिल्ली मेट्रो सेवाएं केवल सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन तक प्रभावित रहेंगी। अन्य सभी स्टेशनों पर मेट्रो की सेवाएं जारी रहेंगी। कुछ मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा नियमों के अनुसार 10 से 15 मिनट तक एग्जिट को बंद किया जा सकता है। लेकिन ट्रेन सेवाएं जारी रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+