फिल्मों की शूटिंग शुरू करने के लिए FWICE ने महाराष्ट्र CM से मांगी अनुमति, सौंपा सेफ्टी गाइडलाइन

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर मीडिया और मनोरंजन उद्योग में काम फिर से शुरू करने के लिए एक दिशा-निर्देश सौंपा हैं। दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बॉलीवुड में सभी तरह की गतिविधियां गत 19 मार्च से बंद चल रही हैं। हालांकि 24 मार्च से लागू लॉकडाउन का चौथा चरण आगामी 31 मई को समाप्त हो रहा है।

film

महाराष्ट्र CM को मंगलवार को लिखे एक पत्र में संस्था ने लिखा है कि वह करीब 5 लाख सदस्यों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं, जो लॉकडाउन के समाप्त होने के बाद काम शुरू करना चाहते हैं, इसलिए संस्था ने सदस्यों की स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए हैं, जिसका अनुपालन मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में काम दोबारा शुरू करने के दौरान किया जाएगा।

film

गौरतलब है कोरोनावायरस प्रेरित लॉकडाउन के कारण फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई निर्माताओं के कई प्रोजेक्ट सिर्फ पोस्ट प्रोडक्शन के लिए ही बाकी रह गए हैं, जिनमें एडिटिंग, साउंड रिकॉर्डिंग, म्यूजिक रिकॉर्डिंग जैसे टेक्नीकल काम बाकी हैं। अगर काम दोबारा शुरू करने की अनुमति मिलती है, तो यह उन प्रोड्यूसर्स के लिए राहत भरा होगा, जिनका बहुत सारा पैसा इनमें लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+