स्मृति ईरानी के पति की "बीवी से परेशान" वाली तस्वीर देखकर आप रोक नहीं पाएंगे हंसी

दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी अनोखी इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए जानी जाती हैं। भाजपा नेता अपने प्रशंसकों को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से बिल्कुल भी बोर नहीं होने देतीं।

वह कभी मीम्स साझा करती हैं तो कभी अपने जीवन से संबंधित पोस्ट साझा करती हैं। एक बार फिर स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर अपने पति जुबिन ईरानी की फनी तस्वीर साझा कर लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।

Smriti Irani

इस तस्वीर में जुबिन ने अपने सिर पर हाथ रखा हुआ है और वह परेशान नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर के साथ स्मृति ने जो कैप्शन लिखा है, उसे देखकर कोई भी अपनी हंसी रोक नहीं पा रहा है। स्मृति ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, "बीवी से परेशान वाला लुक"। उन्होंने इस तस्वीर में अपने पति को भी टैग किया है।

zubin irani

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने अपने परिवार के साथ एक फोटो साझा की थी। जिसमें उनके पति और सभी बच्चे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "द नॉट सो डिस्टेंट थर्सडे... #tbt #memories #family।" इस पोस्ट से ज्यादा इसके कमेंट सेक्शन में स्मृति और उनके बेटे के बीच की चैट अधिक वायरल हुई।

स्मृति ईरानी और जोहर ईरानी ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे से चैट की। स्मृति ईरानी को विभिन्न विषयों पर अद्भुत पोस्ट साझा करने के लिए जाना जाता है। कभी वह मीम्स शेयर करती हैं तो कभी अन्य तरह के जोक्स। कुछ हफ्तों पहले स्मृति ने अपने हंसते हुए चेहरे की तस्वीर साझा की थी और बताया था कि वह क्यों हंस रही हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "जब आप आभारी हों कि मजाक आप पर नहीं है।" उनके इस पोस्ट को लोगों ने खूब लाइक किया और इसपर कमेंट्स भी खूब आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+