'सारे जिगरी दोस्त ऐसे ही होते हैं', साइकिल से जा रहे थे 4 बालकों का मजेदार Video Viral
Childhood Friendship Video Viral: एक दोस्ती का ही ऐसा रिश्ता होता है, जिसको इंसान अपने जन्म बाद खुद बनाता है। वरना उसके पैदा होने के साथ उसके जिंदगी के बाकी के रिश्ते बन चुके होते हैं। और बचपन की दोस्ती का तो क्या ही कहना? इस फेज में बस दोस्तों के साथ मौज-मस्ती, खेलना और शरारतें करना लगा रहता है। अब सोशल मीडिया दोस्ती की एक ऐसी ही वीडियो वायरल हो रही है, जो हर किसी को अपने बचपन के दिनों में लेकर जाएगी। जब छोटी उम्र में अपने दोस्तों के साथ दिन बस मौज-मस्ती करने में गुजरता था।

दोस्ती के पुराने दिन आए याद!
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को हंसाने के साथ अपने पुराने दिनों को भी याद दिलाने पर मजबूर कर देगी। हर किसी ने अपने बचपन में शरारतें की होंगी, वो भी अपने दोस्तों के साथ। जिगरी दोस्त भी अलग-अलग होते थे। जो हरदम साथ में रहते हैं, लेकिन जरा सी लड़ाई या फिर शरारत पर दोस्ती भी टूट जाया करती थी।

''सारे जिगरी दोस्त ऐसे ही होते हैं
ऐसी ही शरारत से जुड़ी एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है, जिसको देखकर हर किसी को अपने इस तरह के 'दंगई' दोस्त की याद आ जाएगी, जिसने कभी इसी तरह का मजाक किया होगा, जो गुस्सा दिलाने पर उतारू कर देता था। ट्विटर यूजर @JaikyYadav16 से इसे शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा था- सारे जिगरी दोस्त ऐसे ही होते हैं। इस वीडियो को 1 लाख 40 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

'जिगरी दोस्त' ने दिया ऐसा धोखा
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साइकिल पर चार लड़के सवार हैं। सभी बड़ी मस्ती से चल रहे होते हैं, इतने में जो साइकिल चलाने वाला लड़का ऐसा खतरनाक धोखा देता है कि वीडियो देखने वालों की हंसी छूट जाएगी। 15 सेकंड के इस मजेदार वीडियो में 4 बालक एक 22 इंच की आम बोलचाल की डंडे वाली साइकिल पर जा रहे हैं। एक पीछे है तो दूसरा सीट पर बैठकर साइकिल दौड़ा रहा है। तीसरा साइकिल के अगले डंडे पर है और चौथा हैंडल पर चढ़ा हुआ है। पूरे बैलेंस के साथ साइकिल चलाई जा रही है तभी साइकिल चलाने वाला शख्स कूदकर हट जाता है। ड्राइवर को हटता देख बाकी दो भी कूद जाते हैं। लेकिन हैंडल पर बैठा हुआ बालक धड़ाम से साइकिल के साथ जमीन पर जा गिरता है। इसके बाद सारे लड़के जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

यूजर्स दे रहे अलग ही रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की हंसी नहीं रूक रही। कमेंट बॉक्स में हंसी के जमकर इमोजी पोस्ट किए जा रहे हैं। अबतक इस वीडियो पर साढे 6 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं यूजर्स अभी अपने ही अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हर ग्रुप में एक ऐसा 'बदमाश' दोस्त जरूर होता है।
-
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications