Fuel Rates: जानिए आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की क्या है कीमत

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से आज यानी कि 29 जनवरी को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज भी दाम स्थिर है। बता दें कि पिछले कई महीनों से देश के कई राज्यों में पेट्रोल के दाम अब भी 100 के पार है, जो आम लोगों की जेब को प्रभावित कर रही है। 29 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये व डीजल की कीम 94.14 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 101.42 रुपये और डीजल 91.44 रुपये प्रति लीटर है।

fuel prices of today in delhi mumbai chennai

बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है। बता दें कि आप अपने राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीम आप मैसेज के जरिये भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। बता दें कि प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं।

बता दें कि काफी लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अब तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। राज्य के स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं के मूल्य अधिसूचना के अनुसार, घरेलू ईंधन की कीमतों में करीब तीन महीने कोई कमी नहीं आई है। साल 2021 के 4 नवंबर को केंद्र सरकार ने ईंधन के उत्पाद शुल्क में कटौती की, ताकि कीमतों से राहत मिल सके। जो कि उच्चतम स्तर को छू गई थी।

इस फैसले के तहत सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की, जिसके बाद खुदरा पंप दरों में समान कमी आई। इसके बाद, कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने उपभोक्ताओं को और राहत देने के लिए स्थानीय बिक्री या मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की। इसके चलते सभी राज्यों में लगभग ईंधन की कीमत 10 से 13 रुपये कम हो गई, जो आम जनता के लिए राहत की बात थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+