तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ज्यादा नहीं, जनता के लिए इस्तेमाल होता है राजस्व- हरियाणा CM

Haryana CM On Fuel Prices Hike: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पहली बार कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रतिलीटर को पार कर गई। भले ही तेल की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान हो लेकिन हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को ये वृद्धि ज्यादा नहीं लगती। यही नहीं वह यह भी कहते हैं कि इससे जो रेवेन्यू मिलता है वह लोगों के लिए इस्तेमाल होता है।

Manohar Lal Khattar

भाजपा नेता और हरियाणा सीएम ने कहा "भारत में पेट्रोल और डीजल का उत्पादन देश में नहीं होता है बल्कि इसे दूसरे देशों में आयात किया जाता है। आयात तेल पर भारत की सरकार टैक्स लगाती है जिसके बाद इसे राज्यों को दिया जाता है।"

Recommended Video

      Petrol Diesel Prices: आज नहीं बढ़े Petrol-Diesel के दाम, आम जनता ने ली राहत की सांस । वनइंडिया हिंदी

      सरकार रख रही है नजर- खट्टर
      खट्टर ने कहा "पिछले 4 से 5 साल में तेल की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कुल मिलाकर यह बहुत ज्यादा नहीं है और सरकार इस पर नजर रख रही है। जो भी राजस्व इससे मिलता है सरकार उसे जनता के लिए ही इस्तेमाल करती है। अन्य राज्यों की तुलना में हमारा वैट भी कम है।" अलग-अलग राज्यों की सरकारें तेल पर टैक्स लगाती हैं इसी वजह से तेल राज्य में अलग-अलग कीमतों पर मिलता है।

      कृषि कानूनों में गड़बड़ी हुई तो लेंगे वापस- खट्टर
      हरियाणा सीएम ने राज्य के किसानों के विरोध प्रदर्शन को भी शांत करने का प्रयास करते हुए इसके किसी भी तरह की गड़बड़ी पर इसे वापस लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लागू करने के बाद अगर किसानों को किसी तरह का नुकसान होता है तो हम उन (नुकसान पहुंचाने वाली) चीजों को वापस लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने कहा कि कुछ गलत है तो हम ठीक करने को तैयार हैं। खट्टर ने बाहरी लोगों के आंदोलन में शामिल होने की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ऐसे लोग जिन्होंने इन कानूनों को पढ़ा ही नहीं है वे भी विरोध में शामिल हैं तो यह किसान का विषय ही नहीं है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+